फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrests Railways officer in bribery case more than one crore rupees case recovered from his premises

सीबीआई की कार्रवाई: रिश्वतखोरी के मामले में रेलवे अधिकारी गिरफ्तार, बरामद की 1.22 करोड़ की नकदी

Fri, 11 Feb 2022 09:35 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 11 Feb 2022 09:35 PM IST
सार

भारतीय रेलवे के एक अधिकारी को सीबीआई ने रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है और उसके परिसरों से एक करोड़ रुपये से अधिक की नकदी व अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

विज्ञापन
CBI arrests Railways officer in bribery case more than one crore rupees case recovered from his premises
सीबीआई - फोटो : फाइल

विस्तार

सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में चितरंजन लोकोमोटिव वर्क्स के प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक रवि शेखर सिन्हा को गिरफ्तार किया है। सिन्हा के खिलाफ यह कार्रवाई 1.80 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में की गई है। एजेंसी ने उसके विभिन्न परिसरों पर तलाशी के दौरान 1.22 करोड़ रुपये की नकदी बरामद की है। 

विज्ञापन


जांच एजेंसी के प्रवक्ता आरसी जोशी ने शुक्रवार को बताया कि मामले में पांच और लोग भी गिरफ्तार किए गए हैं। जाल बिछाकर की गई गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने 1986 बैच के भारतीय रेलवे स्टोर्स सर्विस के अधिकारी सिन्हा के दिल्ली, पंचकुला, चंडीगढ़, वाराणसी और बंगाल के चितरंजन में 17 परिसरों पर तलाशी थी। 
विज्ञापन


जोशी ने बताया कि छापेमारी के दौरान लगभग 1.22 करोड़ रुपये की नकदी, करीब 500 ग्राम सोना और ऐसे दस्तावेज बरामद हुए हैं जो दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, हैदराबाद, पटना और रांची में स्थित संपत्तियों से जुड़े हैं। वहीं, अन्य आरोपियों के परिसरों से करीब 32 लाख रुपये नकद और दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एजेंसी को जानकारी मिली थी कि ईसी ब्लेड्स एंड टूल्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों सोनी अरोड़ा और राजन गुप्ता रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर कथित तौर पर साजिश रच रहे थे और अवैध तरीकों से बिल पारित करवा रहे थे। इसके बाद सिन्हा, अरोड़ा, गुप्ता और अन्य के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया।


मामले में अन्य सभी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। निजी कंपनी के दोनों निदेशकों को चंडीगढ़ के सीबीआई मामलों के विशेष न्यायाधीश के सामने पेश किया गया था। जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। सिन्हा को चितरंजन में 1.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed