{"_id":"5ebc121ff5798710ac6b60ec","slug":"cbi-arrests-bccl-official-for-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत ले रहा था बीसीसीएल का अधिकारी, सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रिश्वत ले रहा था बीसीसीएल का अधिकारी, सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया
Wed, 13 May 2020 08:58 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 13 May 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) ने भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के एक अधिकारी को कथित तौर पर 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने यह शिकायत की थी कि झारखंड में धनबाद के कुसुंदा क्षेत्र स्थित बीसीसीएल के पूर्वी बसुरिया कोलियरी के अधिकारी भुतेश्वर प्रसाद साव ने भविष्य निधि, पेंशन, ग्रेच्युटी आदि भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए उनसे 25,000 रुपये की रिश्वत मांगी है।
विज्ञापन
सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड़ ने बताया कि साव को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में कथित तौर पर 10,000 रुपये की राशि लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के परिसरों में छापे मारे जा रहे हैं। सीबीआई ने इस सिलसिले में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
गौड़ ने बताया कि आरोपी ने कुल रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये लेने की बात स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा, 'सीबीआई ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत लेते पकड़ा जब वह 10 हजार रुपये की रिश्वत ले रहा था।'