{"_id":"61b9023361aa2045160391c9","slug":"cbi-arrested-nfr-chief-electrical-engineer-arrested-for-taking-bribe-of-15-lakh-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई : एनएफआर चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीबीआई : एनएफआर चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार
Wed, 15 Dec 2021 02:14 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:14 AM IST
सार
सीबीआई ने बताया कि इस मामले में चीफ इंजीनियर, पटना की एक निजी कंपनी के निदेशक, उसके कर्मचारी और अज्ञात सरकारी कर्मियों के खिलाफ 15 लाख रुपये रिश्वत लेने-देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सीबीआई
- फोटो : social media
विस्तार
नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के गुवाहाटी में मालेगांव के चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (कोचिंग) और एक अन्य व्यक्ति को सीबीआई ने कथित 15 लाख रुपये रिश्वत लेने-देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सीबीआई ने बताया कि इस मामले में चीफ इंजीनियर, पटना की एक निजी कंपनी के निदेशक, उसके कर्मचारी और अज्ञात सरकारी कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आरोप है कि डिप्टी चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन) के अपने कार्यकाल के दौरान लोकसेवक ने निजी कंपनी के निदेशक से रिश्वत के तौर पर दो फ्लैट लिए थे। सीबीआई के मुताबिक, निजी कंपनी लोकसेवकों को किस्तों में रिश्वत की रकम मुहैया करा रही थी।
विज्ञापन
इसकी पक्की सूचना के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और निजी कंपनी के कर्मचारी को लोकसेवक को 15 लाख रुपये रिश्वत देते हुए दबोच लिया। इस मामले में मंगलवार को गुवाहाटी, पटना, नोएडा आदि नौ स्थानों पर छापे मारे गए। इस दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।