फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CBI arrested NFR chief electrical engineer arrested for taking bribe of 15 lakh rupees

सीबीआई : एनएफआर चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर को 15 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में किया गिरफ्तार

Wed, 15 Dec 2021 02:14 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 15 Dec 2021 02:14 AM IST
सार

सीबीआई ने बताया कि इस मामले में चीफ इंजीनियर, पटना की एक निजी कंपनी के निदेशक, उसके कर्मचारी और अज्ञात सरकारी कर्मियों के खिलाफ 15 लाख रुपये रिश्वत लेने-देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

विज्ञापन
CBI arrested NFR chief electrical engineer arrested for taking bribe of 15 lakh rupees
सीबीआई - फोटो : social media

विस्तार

नॉर्थ फ्रंटियर रेलवे (एनएफआर) के गुवाहाटी में मालेगांव के चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (कोचिंग) और एक अन्य व्यक्ति को सीबीआई ने कथित 15 लाख रुपये रिश्वत लेने-देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


सीबीआई ने बताया कि इस मामले में चीफ इंजीनियर, पटना की एक निजी कंपनी के निदेशक, उसके कर्मचारी और अज्ञात सरकारी कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


आरोप है कि डिप्टी चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (कंस्ट्रक्शन) के अपने कार्यकाल के दौरान लोकसेवक ने निजी कंपनी के निदेशक से रिश्वत के तौर पर दो फ्लैट लिए थे। सीबीआई के मुताबिक, निजी कंपनी लोकसेवकों को किस्तों में रिश्वत की रकम मुहैया करा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी पक्की सूचना के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और निजी कंपनी के कर्मचारी को लोकसेवक को 15 लाख रुपये रिश्वत देते हुए दबोच लिया। इस मामले में मंगलवार को गुवाहाटी, पटना, नोएडा आदि नौ स्थानों पर छापे मारे गए। इस दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed