{"_id":"5d2e14258ebc3e6c935ceb62","slug":"cbdt-rejects-reports-of-changes-in-itr-forms-says-only-utility-software-updated","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर रिटर्न के फॉर्म में कोई बदलाव नहीं, सीबीडीटी ने अफवाहों का किया खंडन- करदाता परेशान न हों","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आयकर रिटर्न के फॉर्म में कोई बदलाव नहीं, सीबीडीटी ने अफवाहों का किया खंडन- करदाता परेशान न हों
Wed, 17 Jul 2019 01:36 AM IST
Nilesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Wed, 17 Jul 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि आयकर रिटर्न फॉर्म में कोई बदलाव नहीं किया गया बल्कि सिर्फ रिटर्न प्रक्रिया में उपयोग होने वाले सॉफ्टवेयर (यूटिलिटी सॉफ्टवेयर) को अद्यतन किया गया है।
विज्ञापन
सीबीडीटी ने मीडिया में चल रही उन खबरों का खंडन किया है जिनमें कहा गया है कि आईटीआर फॉर्म में बड़े पैमाने पर बदलाव किए गए हैं और इससे करदाताओं को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
बोर्ड ने बयान जारी करके कहा कि इन फॉर्मों के उपयोगिता सॉफ्टवेयर की अद्यतन (अपडेटेशन) प्रक्रिया से रिटर्न दाखिल करने पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। बताया गया कि अब तक 1.38 करोड़ इकाइयां आयकर रिटर्न दाखिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन
सीबीडीटी ने कहा कि आईटीआर-2 और आईटीआर-3 समेत किसी भी आईटीआर फॉर्म में एक अप्रैल को अधिसूचना जारी होने के बाद से कोई बदलाव नहीं किया गया है। एक अप्रैल आकलन वर्ष 2019-20 का पहला दिन है।