{"_id":"5afe9df44f1c1bd1408b62c2","slug":"cauvery-water-dispute-case-supreme-court-today-accepted-the-amended-draft-scheme-of-the-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"कावेरी जल विवादः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की स्कीम को दी मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कावेरी जल विवादः सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की स्कीम को दी मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 18 May 2018 03:03 PM IST
विज्ञापन
कावेरी जल विवाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार की स्कीम को मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि बुधवार को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में कावेरी नदी के जल बंटवारे के लिए कावेरी प्रबंधन योजना का मसौदा सौंपा था जिसे आज मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा और जस्टिस एएम खानविल्कर व डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ ने इस मसौदे को मंजूरी दी है।
इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने 8 मई को केंद्रीय जल संसाधन मंत्रालय के सचिव को समन भेजकर 14 मई को मसौदे के साथ पेश होने का आदेश दिया था। अदालत ने केंद्र को चेतावनी दी थी कि चार दक्षिणी राज्यों के बीच जल बंटवारे पर योजना नहीं बनाना 16 फरवरी के आदेश की घोर अवमानना है। सुप्रीम कोर्ट ने 16 फरवरी को केंद्र सरकार को कावेरी जल प्रबंधन पर योजना बनाकर पेश करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
The amended draft scheme says in terms of water distributed to Tamil Nadu and Karnataka, the regulation committee of the Cauvery Management Board (CMB) to collect "daily release of water on a monthly basis from the reservoirs as directed by the authority." https://t.co/LCdXePkaeu
— ANI (@ANI) May 18, 2018
विज्ञापन