फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cauvery protests: Security stepped up in Bengaluru, particularly in Tamil dominated areas

कावेरी जल विवाद: कर्नाटक के तमिल बहुल इलाको में बढ़ाई गई सुरक्षा, राज्य के कई हिस्सों में प्रदर्शन

Fri, 22 Sep 2023 04:14 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 22 Sep 2023 04:14 PM IST
सार

कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों के बीच शहर की पुलिस ने विशेष रूप से तमिल बहुल इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

विज्ञापन
Cauvery protests: Security stepped up in Bengaluru, particularly in Tamil dominated areas
कावेरी जल विवाद

विस्तार

कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शनों के बीच शहर की पुलिस ने विशेष रूप से तमिल बहुल इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी है।

विज्ञापन

कर्नाटक को प्रतिदिन छोड़ना होगा 5000 क्यूसेक पानी
कावेरी जल नियमन समिति के आदेश में हस्तक्षेप न करने के उच्चतम न्यायालय के कल के फैसले के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू होने के बाद ये सावधानियां बरती गईं। इसके मुताबिक कर्नाटक को तमिलनाडु के लिए प्रतिदिन पांच हजार क्यूसेक पानी छोड़ना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों के साथ की बैठक
बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त बी दयानंद ने अपने अधीनस्थों के साथ बैठकें कीं और शहर के सभी पुलिस उपायुक्तों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए अपने-अपने अधिकार क्षेत्रों, विशेष रूप से तमिल बहुल क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया।

 

विज्ञापन

कावेरी मुद्दे पर सड़कों पर उतरे लोग
पुलिस आयुक्त ने बताया कि सुरक्षा के सभी जरूरी उपाय किए गए हैं। कावेरी मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद कई संगठन बेंगलुरु और कर्नाटक के अन्य हिस्सों में अपना विरोध दर्ज कराने के लिए सड़कों पर उतर आए। शुक्रवार को भी शहर के केआर पुरम जैसे कुछ इलाकों में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया।

आने वाले दिनों में भी विरोध प्रदर्शनों की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रमुख ने सभी पुलिस उपायुक्तों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है।

अपने अधिकार क्षेत्र में सुरक्षा उपाय कड़ा करने को कहा
कावेरी नदी जल विवाद के कारण आने वाले दिनों में संभावित विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के बारे में खुफिया रिपोर्टों के आधार पर अधिकारियों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में सुरक्षा उपायों को कड़ा करने के लिए कहा गया है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि किसान संगठन और कन्नड़ समर्थक समूह विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर सकते हैं जिससे यातायात जाम हो सकता है और बड़े पैमाने पर लोगों को असुविधा हो सकती है।

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि तमिलनाडु में पंजीकृत किसी भी बस या निजी वाहनों पर पथराव की कोई घटना न हो।

कई जिलों में फैल गया विरोध प्रदर्शन
किसान संगठनों और कन्नड़ समर्थक संगठनों ने मैसूर, मांड्या, चामराजनगर और रामनगर जैसे कावेरी नदी बेसिन जिलों में अपना आक्रोश जाहिर करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और राज्य सरकार से पड़ोसी राज्य के लिए पानी नहीं छोड़ने का आग्रह किया। विरोध प्रदर्शन चित्रदुर्ग, बल्लारी, दावणगेरे, कोप्पल और विजयपुरा सहित अन्य जिलों में भी फैल गया है।

बोम्मई ने सरकार पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बसवराज बोम्मई ने कहा, 'कर्नाटक सरकार कावेरी नदी जल वितरण के मुद्दे पर दुविधा में है। इसके दुष्परिणाम अब सामने आ चुके हैं। हमारे भाजपा के वकील ने राज्य सरकार के पक्ष में दलीलें दीं। कार्यवाही देखी है। राज्य सरकार के वकील ने ठीक से बहस नहीं की है।'

बोम्मई ने कहा, 'अभी तक उन्होंने यह नहीं बताया है कि तमिलनाडु में कावेरी के पानी का कितना इस्तेमाल हुआ है। हम कावेरी मुद्दे पर मांड्या, चामराजनगर और बेंगलुरु में पहले ही प्रदर्शन कर चुके हैं। हम आज की बैठक में अगले विरोध प्रदर्शन के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं।'

डीके शिवकुमार ने बंद को वापस लेने की अपील
कावेरी जल मुद्दे पर  कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा बुलाए गए कर्नाटक बंद पर उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, मुझे लगता है कि तमिलनाडु को जो भी हिस्सा दिया जाएगा, हम उससे बंधे हैं। हम किसानों की रक्षा कर रहे हैं। मैं सभी से अपील कर रहा हूं कि किसी को भी हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। किसी को भी इस 'बंद' का आह्वान नहीं करना चाहिए। आपको बहुत सावधान रहना चाहिए। इन 'बंद' मुद्दों पर अदालत काफी सख्त है। कल को अगर कुछ होता है तो यह कानून व्यवस्था की समस्या होगी। इसलिए, मैं 'बंद' को तुरंत वापस लेने की अपील करता हूं। कर्नाटक सरकार कर्नाटक के किसानों की खातिर लड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed