फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cattle Smuggling Case Troubles may increase for Anubrata Mandal CBI wrote a letter to the Food Department

Cattle Smuggling Case: अनुब्रत की और बढ़ सकती है मुश्किलें, खाद्य विभाग को सीबीआई ने लिखी चिट्ठी

Sat, 20 Aug 2022 10:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 20 Aug 2022 10:22 PM IST
सार

सीबीआई ने अब इस मामले में बीरभूम के डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर ऑफ फूड एंड सप्लाई को पत्र लिखकर सवाल पूछे हैं। सीबीआई ने जानना चाहा है कि वित्त वर्ष 2015-16 से लेकर आज तक दोनों चावल मिलों में सरकार से कितना धान लिया गया?

विज्ञापन
Cattle Smuggling Case Troubles may increase for Anubrata Mandal CBI wrote a letter to the Food Department
Anubrata Mandal - फोटो : ANI

विस्तार

पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल कांग्रेस के बाहुबली नेता अनुब्रत मंडल की मुश्किलें आने वाले दिनों में और बढ़ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, पशु तस्करी मामले की जांच सीबीआई की नजर अब अनुब्रत मंडल की चावल मिलों की ओर भी चली गई है। 

विज्ञापन


सीबीआई को खबर मिली है कि अनुब्रत की भोले बम और शिव शंभु चावल मिलों में सरकारी धान तो आया लेकिन चावल तैयार करके नहीं लौटाया गया, लेकिन इसके एवज में करोड़ों रुपए का बिल बनाकर दिया गया। जानकारी मिली है कि ये दोनों ही चावल मिलें राज्य के खाद्य विभाग में सूचीबद्ध हैं।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने अब इस मामले में बीरभूम के डिस्ट्रिक्ट कंट्रोलर ऑफ फूड एंड सप्लाई को पत्र लिखकर सवाल पूछे हैं। सीबीआई ने जानना चाहा है कि वित्त वर्ष 2015-16 से लेकर आज तक दोनों चावल मिलों में सरकार से कितना धान लिया गया? राज्य सरकार ने इसके एवज में कितना और किस तरह से भुगतान किया गया? जिस राशि का भुगतान किया गया था, क्या उसका टीडीएस काटा गया? 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों चावल मिलों के मालिकाना हक से संबंधित सभी दस्तावेजों की प्रतियां भी सीबीआई के पास जमा करने को कहा गया है। सूत्रों की मानें तो सीबीआई आने वाले दिनों में खाद्य विभाग के अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed