फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cattle smuggling case: Trinamool leader Anuvrat did not appear before CBI hospitalized Latest Update

मवेशी तस्करी मामला: सीबीआई के समक्ष फिर पेश नहीं हुए तृणमूल नेता अणुव्रत, अस्पताल में भर्ती

Wed, 06 Apr 2022 09:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 06 Apr 2022 09:04 PM IST
सार

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि उनकी सेहत बिगड़ गई है और अस्पताल के वूड बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। उनके इलाज के लिए आठ वरिष्ठ डॉक्टरों की मेडिकल बोर्ड का गठन भी अस्पताल की ओर से किया गया है।

विज्ञापन
Cattle smuggling case: Trinamool leader Anuvrat did not appear before CBI hospitalized Latest Update
सीबीआई - फोटो : फाइल

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित मवेशी तस्करी मामले में तृणमूल कांग्रेस के बीरभूम जिलाध्यक्ष अणुव्रत मंडल बुधवार को फिर पूछताछ के लिए सीबीआई दफ्तर नहीं पहुंचे। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें निजाम पैलेस स्थित जांच एजेंसी के दफ्तर में सुबह 11 बजे बुलाया था, लेकिन उससे पहले ही अणुव्रत सीने में दर्द की शिकायत पर कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती हो गए।

विज्ञापन


सीबीआई दफ्तर में पेशी के लिए मंगलवार शाम अणुव्रत बीरभूम से कोलकाता पहुंच गए थे, जिसके बाद दावा किया जा रहा था कि वह सीबीआई दफ्तर जाएंगे। इस बीच हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक संबंधी उनकी याचिका खारिज कर दी, जिसके बाद बुधवार को वह सीबीआई दफ्तर के लिए निकले, लेकिन उनकी गाड़ी बीच रास्ते से मुड़कर एसएसकेएम अस्पताल पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों ने बताया है कि उनकी सेहत बिगड़ गई है और अस्पताल के वूड बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है। उनके इलाज के लिए आठ वरिष्ठ डॉक्टरों की मेडिकल बोर्ड का गठन भी अस्पताल की ओर से किया गया है। बाद में मंडल के अधिवक्ता ने निजाम पैलेस पहुंचकर जांच एजेंसी को पेश न होने के लिए स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश से सटे सीमाई जिलों में बड़े पैमाने पर मवेशी तस्करी के आरोप लगते रहे हैं। दावा है कि वह भी करोड़ों रुपये के इस अवैध कारोबार में शामिल रहे हैं। इस मामले में उनसे पूछताछ होनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed