{"_id":"62ff8c90e815fa7c9d15f4c0","slug":"cattle-smuggling-case-cbi-raids-anubrata-rice-mill-expensive-cars-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी तस्करी मामला: अनुब्रत की राइस मिल में सीबीआई का छापा, महंगी कारें बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मवेशी तस्करी मामला: अनुब्रत की राइस मिल में सीबीआई का छापा, महंगी कारें बरामद
Fri, 19 Aug 2022 06:43 PM IST
अभिषेक दीक्षित
एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
एन अर्जुन, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 19 Aug 2022 06:43 PM IST
सार
छापेमारी में अहम दस्तावेज भी मिले हैं। इस राइस मिल में अनुब्रत की दिवंगत पत्नी की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत और बेटी सुकन्या की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है।
विज्ञापन
अनुब्रत मंडल और सुकन्या मंडल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पशु तस्करी मामले में गिरफ्तार तृणमूल के बाहुबली नेता अणुब्रत मंडल की बोलपुर स्थित भोले बम राइस मिल में सीबीआई की टीम ने छापेमारी की। यहां पर पर टीम को पांच महंगी कारें मिली हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से एक कार पर बंगाल सरकार का स्टीकर लगा हुआ है। सारी गाड़ियां सीबीआई की टीम अपने साथ लेकर आई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि छापेमारी में अहम दस्तावेज भी मिले हैं। इस राइस मिल में अनुब्रत की दिवंगत पत्नी की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत और बेटी सुकन्या की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब राइस मिल में छापेमारी के लिए सीबीआई की टीम पहुंची, तो दरवाजा बंद कर दिया गया और घुसने रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई के अधिकारियों ने चेतावनी दी कि अगर दरवाजा नहीं खुला, तो तोड़ दिया जाएगा। तब जाकर दरवाजा खोला गया। इसके बाद सीबीआई की टीम ने मिल के तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान सीबीआई की टीम ने वहां काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ की।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2011के बाद अनुब्रत मंडल ने यह राइस मिल हराधन मंडल से खरीदी थी। इस मिल में 50 फीसदी हिस्सेदारी अनुब्रत मंडल की दिवंगत पत्नी छवि मंडल की है। 50 प्रतिशत हिस्सा सुकन्या मंडल के नाम पर है। कर्मचारियों ने यह भी कहा कि अनुब्रत इस चावल मिल में नियमित रूप से आते थे। बताया जा रहा है कि अनुब्रत मंडल की गिरफ्तारी के बाद से राइस मिल में काम बंद है।