{"_id":"6389417a4ec30633b47a7d16","slug":"cattle-collided-with-vande-bharat-train-again-in-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन से फिर टकराया मवेशी, जान-माल का नुकसान नहीं, इस तरह की ये चौथी घटना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vande Bharat: वंदे भारत ट्रेन से फिर टकराया मवेशी, जान-माल का नुकसान नहीं, इस तरह की ये चौथी घटना
Fri, 02 Dec 2022 05:36 AM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 02 Dec 2022 05:36 AM IST
सार
वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ जानवरों के टकराने का ये कोई पहला मामला नहीं है। वंदे भारत इससे पहले भी तीन बार हादसे का शिकार हो चुकी है।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस (file photo)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वंदे भारत ट्रेन से मवेशियों के टकराने का सिलसिला खत्म होता नहीं दिख रहा है। गुरुवार को वंदे भारत ट्रेन एक बार फिर हादसे का शिकार हो गई है। गुजरात में उदवाड़ा और वापी स्टेशनों के बीच गुरुवार शाम गांधीनगर-मुंबई वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस से एक मवेशी टकरा गया। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर से ट्रेन के फ्रंट पैनल को मामूली नुकसान पहुंचा है। दो महीने पहले परिचालन शुरू होने के बाद से इस मार्ग पर सेमी-हाई स्पीड ट्रेन से मवेशी के टकराने की यह चौथी घटना है।
विज्ञापन
उदवाड़ा और वापी के बीच हुई घटना
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर ने कहा कि घटना उदवाड़ा और वापी के बीच समपार फाटक संख्या 87 के पास शाम करीब छह बजकर 23 मिनट पर हुई। कुछ देर रुकने के बाद शाम 6.35 बजे ट्रेन दोबारा रवाना हुई। हालांकि हादसे के बाद यात्रियों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ और सभी यात्री सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ जानवरों के टकराने का ये कोई पहला मामला नहीं है। वंदे भारत इससे पहले भी तीन बार हादसे का शिकार हो चुकी है। इससे पहले बंदे भारत 29 अक्टूबर को अतुल रेलवे स्टेशन के पास सुबह 8 बजे बैल के टकरा गई थी।
विज्ञापन
6 अक्टूबर को जानवरों के झुंड से टकरायी थी वंदे भारत
छह अक्टूबर को भी भारत की वंदे भारत सुबह 11 बजकर 18 मिनट पर हादसे का शिकार हो गई थी। ट्रेन वटवा और मणिनगर स्टेशन के नजदीक भैंसों के झुंड से टकरा गई थी। ये ट्रेन मुंबई से अहमदाबाद जा रही थी।