फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   case of kidnapping and conversion of a Hindu minor girl come to in Pakistan

Pakistan: हिंदू नाबालिग को अगवा कर धर्मांतरण, सब्जी खरीदने गई थी लड़की

Thu, 23 Feb 2023 04:54 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कराची
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, कराची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 23 Feb 2023 04:54 AM IST
सार

लड़की के पिता रमेश भील ने बताया, नौकोट पुलिस ने सिर्फ गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि लड़की अपनी मर्जी से गई होगी, इसलिए अपहरण का मामला दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह इंतजार करना होगा।  

विज्ञापन
case of kidnapping and conversion of a Hindu minor girl come to in Pakistan
धर्मांतरण का मामला (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान में एक और हिंदू नाबालिग लड़की को अगवा कर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यह घटना सिंध प्रांत के मीरपुर खास जिले के नौकोट की है। यहां रहने वाली 17 वर्षीय हिंदू लड़की 15 फरवरी को छोटे भाई के साथ सब्जी खरीदने के लिए बाजार गई थी। इसी दौरान उमरकोट निवासी रऊफ दोस्तों के साथ जबरदस्ती लड़की को उठा ले गया।
विज्ञापन


लड़की के पिता रमेश भील ने बताया, नौकोट पुलिस ने सिर्फ गुमशुदगी दर्ज की है। पुलिस ने कहा कि लड़की अपनी मर्जी से गई होगी, इसलिए अपहरण का मामला दर्ज कराने के लिए एक सप्ताह इंतजार करना होगा।  
विज्ञापन


पुलिस ने धर्मांतरण की पुष्टि की
नौकोट पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर के अनुसार, एक टेलीफोन कॉल में लड़की ने इस्लाम कुबूल करने की पुष्टि की और कहा कि वह उमरकोट के समंदखाला में रऊफ के परिवार के साथ रहना चाहती है। आमतौर पर ऐसे मामलों में आरोपी किसी लड़की पर दबाव डालकर धर्मांतरण की बात कुबूल करा लेते हैं, जबकि लड़की को अधिकारियों के सामने भी नहीं लाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने रिपोर्ट लिखने के लिए हफ्ते भर का कराया इंतजार
लड़की के पिता ने कहा, 19 फरवरी को नौकोट पुलिस ने फिर उसे बुलाया और 18 फरवरी के सर्टिफिकेट की कॉपी दी, जिसमें लिखा था कि लड़की ने अपनी मर्जी से इस्लाम कबूल किया है। पुलिस ने बताया कि लड़की का नाम भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed