फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Non-Cognisable Offence against four NCP leaders : BJP leader Ambekar slapped in Pune, video viral, posted against Pawar

Non-Cognisable Offence against four NCP leaders : पुणे में भाजपा नेता अंबेकर को मारा थप्पड़, वीडियो वायरल

Mon, 16 May 2022 10:36 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 16 May 2022 10:36 AM IST
सार

अंबेकर से मारपीट के मामले में पुणे पुलिस ने चार राकांपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ असंज्ञेय अपराध दर्ज किया है। अंबेकर भाजपा के प्रवक्ता हैं। उन्होंने पुणे पुलिस में केस दर्ज कराया है। 
 

विज्ञापन
Non-Cognisable Offence against four NCP leaders :  BJP leader Ambekar slapped in Pune, video viral, posted against Pawar
BJP leader Ambekar slapped in Pune, video viral - फोटो : twitter

विस्तार

राकांपा प्रमुख शरद पवार के खिलाफ सोशल मीडिया में पोस्ट करने से भड़के उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुणे में भाजपा नेता विनायक अंबेकर को थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो वायरल हो गया है। 
विज्ञापन

अंबेकर से मारपीट के मामले में पुणे पुलिस ने चार राकांपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ असंज्ञेय अपराध दर्ज किया है। अंबेकर भाजपा के प्रवक्ता हैं। उन्होंने पुणे पुलिस में केस दर्ज कराया है। इसमें उन्होंने आरोप लगाया कि राकांपा के 20 कार्यकर्ताओं ने उनके साथ उनके दफ्तर में मारपीट की। अंबेकर ने आरोप लगाया कि राकांपा सांसद गिरीश बापट ने उनसे कहा था कि वे पवार के खिलाफ पोस्ट को लेकर माफी मांगें।

विज्ञापन


अंबेकर ने शिकायत में कहा,'आज मुझे फोन पर किसी व्यक्ति ने कहा कि उसे कुछ कर सलाह लेना है। इसके बाद वह व्यक्ति 20 लोगों को लेकर अस्पताल आया और मुझे थप्पड़ मारा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
असंज्ञेय अपराध क्या होते हैं : अपराध प्रक्रिया संहिता (CrPC 1973) की धारा 2 (एल) के अनुसार असंज्ञेय अपराध वो होते हैं, जिनमें किसी व्यक्ति को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस के पास वारंट जरूरी होता है। ऐसे अपराध में पुलिस आरोपी को बिना वारंट के गिरफ्तार नहीं कर सकती है। पुलिस को पहले शिकायत दर्ज करनी पड़ती है फिर एफआईआर दर्ज होती है। उसके बाद जांच, फिर चार्ज शीट, चार्ज शीट को कोर्ट में पेश करना, ट्रॉयल चलना और उसके बाद गिरफ्तार करने का वारंट जारी होता है।

राकांपा ने भी दर्ज कराई शिकायत
उधर, राकांपा के एक कार्यकर्ता ने पुणे के विश्रामबाग पुलिस थाने में अंबेकर के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी।  इससे पूर्व ठाणे पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर राकांपा अध्यक्ष के बारे में कथित रूप से अपमानजनक पोस्ट साझा करने पर मराठी अभिनेता केतकी चितले के खिलाफ शिकायत दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। चितले ने कथित तौर पर पवार का जिक्र करते हुए पोस्ट में कहा था 'नरक इंतजार कर रहा है' और 'आप ब्राह्मणों से नफरत करते हैं'। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed