फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Case against 113 for sexual harassment of minor

नाबालिग लड़की से 'यौन शोषण', 113 पर केस

Thu, 21 Apr 2016 05:05 PM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Thu, 21 Apr 2016 05:05 PM IST
सार

  • यौन शोषण के मामले में पुलिस ने 113 लोगों पर केस दर्ज किया
  • सोनम दो साल तक शारीरिक शोषण का शिकार हुई

विज्ञापन
Case against 113 for sexual harassment of minor
नाबाल‌िग - फोटो : बीबीसी

विस्तार

नेपाल से पुणे लाई गयी एक नाबालिग लड़की के साथ यौन शोषण के मामले में पुलिस ने 113 लोगों पर केस दर्ज किया है। सोलह साल की पीड़िता का दावा है कि उसके साथ पिछले दो साल से लगातार दुष्कर्म हो रहा था और इसमें 100 से ज्यादा लोग शामिल थे। पुणे पुलिस ने इस सिलसिले में अब तक पाँच लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए लोगों में पुणे की रहने वाली स्वीकृति खरेल के साथ साथ रमेश ठाकुला, तपेन्द्र साही, हरीश साहा और रोहित भंडारी शामिल हैं। सोनम (बदला हुआ नाम) सिलीगुड़ी के पास खाकरमिटा (नेपाल के झापा) में अपने परिवार के साथ रहती थी। परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। सोनम के पिता चाय की छोटी सी दुकान चलाकर जैसे तैसे गुजारा करते थे।
विज्ञापन


पिता की दुकान पर रोहित भंडारी का काफी आना जाना था। धीरे धीरे वह सोनम के पिता का दोस्त भी बन गया। परिवार की खराब माली हालत को देखते हुए उसने एक दिन सोनम को पुणे में किसी ब्यूटी पार्लर में अच्छी पगार पर काम दिलाने का प्रस्ताव रखा। रोहित से पुराने रिश्ते और दोस्ती के भरोसे परिवार ने सोनम को उसके साथ पुणे भेजने का फैसला किया। वादे के मुताबिक रोहित ने सोनम को पुणे के एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी भी दिलाई। शुरुआत के कुछ दिन आराम से कटे और सोनम को लगने लगा था कि उसकी जिंदगी अब सुधर जायेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनम दो साल तक शारीरिक शोषण का शिकार हुई

Case against 113 for sexual harassment of minor
रेप - फोटो : DEMO Pics

लेकिन फिर रोहित ने स्वीकृति के साथ मिलकर सोनम को जबरन देह व्यापार में धकेला। विरोध करने पर सोनम को नशीली दवाई दी गईं और शारीरिक अत्याचार किये गए।

सोनम दो साल तक शारीरिक शोषण का शिकार होती रही। इस दौरान उसके साथ 100 से भी ज्यादा लोगों ने यौन शोषण किया। पुलिस से बचने के लिए अभियुक्त सोनम को अलग अलग जगहों पर रखते थे। सोनम ने पुलिस को बताया कि स्वीकृति और उसके साथी, उसे देह व्यापार के लिए हैदराबाद, भोपाल और अहमदाबाद भी ले जाते थे। पिछले महीने स्वीकृति तथा उसके साथी पीड़ित सोनम को पुणे के एक फ्लैट में लाये। यहां उसके साथ मारपीट की गयी और गर्भपात भी कराया गया। इसी फ्लैट में दिल्ली की रहने वाली मॉडल को भी रखा गया था।

स्वीकृति और उसके साथियों ने मॉडल बनने आयी 26 साल की लड़की को भी जबरन देह व्यापार में धकेला था। फिर क्या था पिछले महीने एक दिन मौका देखकर वह मॉडल सोनम के साथ दिल्ली भाग गयी और पुलिस से मामले की शिकायत की। अब पुणे की पुलिस अन्य अभियुक्तों की तलाश में जुट गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed