{"_id":"619ce78263e6ba5ccb5d0659","slug":"cas-rammed-into-a-bus-after-tyre-burst-in-rajkot-gujarat-leaving-5-dead-and-11-injured-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकोट में हादसा: टायर फटने के बाद बस से टकराई कार, पांच लोगों की मौत और 11 घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
राजकोट में हादसा: टायर फटने के बाद बस से टकराई कार, पांच लोगों की मौत और 11 घायल
Tue, 23 Nov 2021 06:37 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजकोट
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 23 Nov 2021 06:37 PM IST
सार
राजकोट जिले में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए। यह हादसा कार का टायर फटने की वजह से हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गुजरात के राजकोट जिले में मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए। हादसा जिले के गोंडल के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। यहां एक कार टायर फटने के बाद राज्य परिवहन की एक बस से टकरा गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कार में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें से तीन महिलाओं और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई। इनके अलावा कार में दो बच्चे भी सवार थे जो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं, हादसे में बस में मौजूद नौ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अुसार कार गोंडल की ओर आ रही थी और बिलिया गांव के पास टायर फटने के वजह से चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा। कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक डिवाइडर को पार करते हुए उल्टी लेन में चली गई और राज्य परिवहन की एक बस से टकरा गई।
विज्ञापन