फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Caretaker CM of Madhya Pradesh Kamal Nath met Congress Interim President Sonia Gandhi

मध्यप्रदेश: कार्यवाहक सीएम कमलनाथ ने की सोनिया गांधी से मुलाकात 

Mon, 23 Mar 2020 01:29 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Mon, 23 Mar 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
Caretaker CM of Madhya Pradesh Kamal Nath met Congress Interim President Sonia Gandhi
कमलनाथ - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आज दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। कमलनाथ ने कई दिनों तक चले सियासी संकट के बाद 20 मार्च को इस्तीफा दे दिया था। सदन में बहुमत परीक्षण से पहले ही उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा को निशाना बनाते हुए इस्तीफा दिया था। उनकी सरकार कुल एक साल तीन महीने चली।  

विज्ञापन


कांग्रेस के सभी 20 विधायक इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। अब भाजपा में इस बात पर मंथन चल रहा है कि सीएम पद की कमान किसे सौंपी जाए। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश से कमलनाथ सरकार की विदाई के बाद राज्य में सरकार की ताजपोशी के सवाल पर भाजपा में मंथन शुरू हो गया है। राज्य के नए सीएम के पद की रेस में पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और नरोत्तम मिश्रा शामिल हैं। इस पद के लिए शिवराज को सबसे प्रबल दावेदार बताया जा रहा था, लेकिन पार्टी में दूसरे विकल्पों पर भी विचार हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता मानकर चल रहे हैं कि मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का रास्ता तो आसान है, लेकिन सरकार के कार्यकाल को पूरा कर पाने का रास्ता कठिन है। इसलिए केंद्रीय नेतृत्व भी संभल कर कदम रख रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed