{"_id":"56f70e0d4f1c1bac31f14ea9","slug":"car-turns-turtle-five-kills-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में कार पेड़ से टकराई, पांच की मौत ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बिजनौर में कार पेड़ से टकराई, पांच की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 27 Mar 2016 04:03 AM IST
सार
- अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई
- शीशे का फ्रेम भी करीब 20 फीट दूर जा गिरा
विज्ञापन
कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर-चांदपुर मार्ग पर शनिवार की सुबह करीब सात बजे कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे उसमें सवार पांच यात्रियों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थाना कोतवाली शहर के गांव गंज निवासी शानिश (24) पुत्र हनीफ चांदपुर-बिजनौर मार्ग पर अपने चाचा अफसर की फोर्स क्रूजर चलाता था।
विज्ञापन
गांव गंज निवासी महमूद (35) पुत्र मुन्ना मियां और दारानगर निवासी शाकिब (20) पुत्र इकबाल गंज अड्डे पर फलों का ठेला लगाते थे। शनिवार सुबह सात बजे दोनों शानिश की कार से आढ़त पर फल खरीदने बिजनौर आ रहे थे। दिल्ली के मुस्तफाबाद निवासी शकील (44) भी गांव निजामतपुरा से अपनी ससुराल से वापस दिल्ली जाने के लिए कार में सवार हो गया।
विज्ञापन
रास्ते में एक और युवक भी बैठ गया। बिजनौर-चांदपुर रोड पर झंडापुर मजार के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखचे तक उड़ गए और कार के अगले शीशे का फ्रेम भी करीब 20 फीट दूर जा गिरा। कार में सवार लोगों के शरीर के चीथडे़ उड़ गए। हादसे में शानिश, शाकिब, शकील और युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महमूद ने जिला अस्पताल लाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
पांच लोगों की मौत की सूचना पर एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा, एडीएम (वित्त एवं राजस्व) रमेशचंद्र, एसडीएम अजय तिवारी सहित अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। बाद में पांचवें युवक की शिनाख्त गांव गांवड़ी निवासी लोकेंद्र पुत्र महेंद्र सिंह के रूप में हुई। लोकेंद्र भी सब्जी विक्रेता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।