{"_id":"573cdffb4f1c1b5758ac6efd","slug":"car-rescue-tractor-trolley-turnaround-five-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार बचाने में पलटी ट्रैक्टर की ट्राली, पांच की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कार बचाने में पलटी ट्रैक्टर की ट्राली, पांच की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर/सिंधौली
Updated Thu, 19 May 2016 03:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर (सिंधौली) के पुवायां रोड पर पैना बुजुर्ग गांव के पास बुधवार दोपहर कार को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली असंतुलित होकर पलट गई, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में मौत का शिकार हुई एक महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है। ट्राली में करीब 40 लोग थे।
हादसे में मरने वालों में थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव आदमपुर निवासी 60 वर्षीय रामसरन, इसी क्षेत्र के गांव गंधरपुर निवासी 50 वर्षीय भाईलाल और गांव कन्हऊ चक निवासी ख्यालीराम की 50 वर्षीय पत्नी फूलनदेवी, पुवायां क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी निवासी सुनील शुक्ला का 25 वर्षीय पुत्र गौरव शुक्ला और 40 वर्षीय एक अज्ञात महिला शामिल है। घायलों में सिंधौली क्षेत्र के गांव कन्हऊ चक निवासी ख्याली राम और उनका 12 वर्षीय बेटा विकास, इसी क्षेत्र के गांव बरौरा निवासी 35 वर्षीय विक्रम, गांव कलुआपुर निवासी 40 वर्षीय मुन्ना, इसी गांव के जगदीश की 30 वर्षीय पत्नी कमलो देवी और मृतक गौरव शुक्ला का चचेरा भाई अनुराग शुक्ला पुत्र प्रमोद शुक्ला शामिल हैं।
बताते हैं कि पुवायां क्षेत्र के बड़ा गांव में ग्रामीणों ने सुबह से ही डीएम विजय किरन आनंद के तबादले के विरोध में जाम लगा रखा था। इससे वाहनों का आवागमन कम था। दोपहर करीब डेढ़ बजे सिंधौली क्षेत्र के गांव महमंदपुर का एक व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्राली के साथ अशफाक नगर चौकी के पास पहुंचा तो वाहन का इंतजार कर रहे लोग ट्राली में चढ़ गए। ट्रैक्टर चालक ने मना भी किया लेकिन भीड़ ट्राली में लदती गई। ट्राली में करीब 40 लोग सवार हो गए। जैसे ही ट्रैक्टर-ट्राली पुवायां रोड पर पैना बुजुर्ग गांव के पास पैना सब स्टेशन के पास पहुंची तभी सामने से एक तेज रफ्तार कार आ गई। कार को बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगाए जिससे ट्राली असंतुलित होकर पलट गई। ग्रामीणों और सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्राली के नीचे फंसे घायलों को निकालकर 108 एबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पांच को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की खबर पर प्रशासनिक अधिकारी भी जिला अस्पताल पहुंचे।