Accident: महाराष्ट्र-तमिलनाडु समेत तीन राज्यों में हुए अलग-अलग सड़क हादसे, 15 लोगों की मौत; यहां पढ़ें
तीन राज्यों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में 15 लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र में अपनी शादी के कार्ड बांटने गए युवक की भीषण सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं गुजरात में टायर फटने से बेकाबू कार नदी में जा गिरी, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।
विस्तार
टायर फटा और गाड़ी सीधा नदी में जा गिरी; चार की मौत
मृतकों की पहचान गाड़ी चला रहे दिनेश थुम्मर (55), उनकी पत्नी लीलावंती थुम्मर (52), उनकी बेटी हार्दिका (20) और लीलावती की बड़ी बहन संगीता कोयानी (55) के रूप में की गई। अधिकारी ने कहा, वे धोराजी शहर के निवासी थे और एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के बाद पास के गांव से लौट रहे थे। डोडिया ने कहा कि कार पुल की कंक्रीट रेलिंग को तोड़ते हुए पानी में गिर गई। चारों डूब गए क्योंकि उनमें से कोई भी समय पर कार से बाहर नहीं आ सका।
सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकराई एसयूवी, पांच की मौत
वहीं तमिलनाडु के विरुधुनगर-मदुरै राजमार्ग पर तिरुमंगलम के पास शिवराकोट्टई में एक तेज रफ्तार एसयूवी सड़क किनारे लगे कांक्रीट के रेलिंस से जा टकराई, जिसके बाद गाड़ी पलटी खाकर हाईवे के दूसरे ओर जा पहुंची। हादसे में मदुरै के विलापुरम के एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी मदुरै जिले के एसपी अरविंद ने दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत#WATCH | Tamil Nadu: Five people, including four members of the same family from Madurai's Villapuram, were killed when a speeding SUV collided with a moped at Sivarakottai near Tirumangalam on the Virudhunagar-Madurai highway: Madurai district SP Arvind
(CCTV footage source:… pic.twitter.com/kFCzEvttJW — ANI (@ANI) April 10, 2024
मध्य प्रदेश के चार कपड़ा व्यापारियों की बुधवार को महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर हो जाने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना दोपहर करीब 12.30 बजे निलंगा-उदगीर रोड पर हुई जब ट्रक निलंगा से देवनी की ओर जा रहा था और एसयूवी दूसरी दिशा से आ रही थी। उन्होंने बताया कि एसयूवी में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान संजय जैन, राजीव जैन, सचिन उर्फ दीपक कुमार जैन और संतोष जैन के रूप में की गई, ये सभी 40 वर्ष के थे और इंदौर के निवासी थे।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से भाग गया और उसकी तलाश जारी है, जबकि देवनी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।
अपनी शादी के कार्ड बांटने गए युवक की सड़क हादसे में मौत
महाराष्ट्र के लातूर जिले में बुधवार को एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय एक व्यक्ति और उसके चचेरे भाई की मौत हो गई, जो अगले सप्ताह होने वाली अपनी शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए मोटरसाइकिल पर निकले थे। पुलिस के मुताबिक, विशाल निलेवाड की एक युवती से सगाई हो चुकी थी और उनकी शादी 18 अप्रैल को होने वाली थी। उन्होंने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई मोटरसाइकिल पर अपने रिश्तेदारों को शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए निकले थे, तभी दोपहर करीब 12:20 बजे लोहारा गांव के पास उनके वाहन को विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।