फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAPF Assam rifles over fifty thousand personal quit their jobs in last five years suicide government reply

Armed Forces: अर्द्धसैनिक बलों के 53,336 जवानों ने बीते पांच सालों में छोड़ी नौकरी, 658 ने की आत्महत्या

Tue, 01 Aug 2023 03:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 01 Aug 2023 03:05 PM IST
सार

वर्षवार आंकड़ा देते हुए नित्यानंद राय ने बताया कि साल 2018 में अर्द्धसैनिक बलों के 9228 जवानों ने वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) लिया और 1712 रिटायर हुए। 2019 में 8908 जवानों ने वीआरएस लिया और 1415 जवान रिटायर हुए।

विज्ञापन
CAPF Assam rifles over fifty thousand personal quit their jobs in last five years suicide government reply
नौकरी छोड़ने वाले अर्द्धसैनिक जवानों का आंकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय पुलिस सुरक्षा बलों और असम राइफल्स में बीते पांच सालों में पचास हजार से ज्यादा जवानों ने या तो नौकरी छोड़ दी है या फिर रिटायर हो गए हैं। सरकार ने एक सवाल के जवाब में लोकसभा में यह लिखित जानकारी दी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने जवाब में बताया कि बीते पांच सालों में अर्द्धसैनिक बलों के 53,336 जवानों ने नौकरी छोड़ी है। 
विज्ञापन


लोकसभा में मांगी गई थी जानकारी
कांग्रेस नेता मणिकम टैगोर ने अर्द्धसैनिक बलों के काम के हालात को लेकर सवाल पूछा कि क्या ये सही है कि बीते पांच सालों में अर्द्धसैनिक बलों के 50 हजार से ज्यादा जवानों ने नौकरी छोड़ दी है? साथ ही अर्द्धसैनिक बलों द्वारा आत्महत्या की घटनाओं की भी जानकारी मांगी गई थी। इसके लिखित जवाब में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि बीते पांच सालों में अर्द्धसैनिक बलों के 53,336 जवानों ने नौकरी या तो छोड़ दी है या फिर रिटायरमेंट ले लिया है। 
विज्ञापन


सरकार ने बीते पांच सालों के दिए आंकड़े
वर्षवार आंकड़ा देते हुए नित्यानंद राय ने बताया कि साल 2018 में अर्द्धसैनिक बलों के 9228 जवानों ने वीआरएस (स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति) लिया और 1712 रिटायर हुए। 2019 में 8908 जवानों ने वीआरएस लिया और 1415 जवान रिटायर हुए। 2020 और 2021 में क्रमशः 6891 और 10,762 जवानों ने वीआरएस लिया। साल 2022 में सबसे ज्यादा जवानों ने नौकरी छोड़ी। सरकार द्वारा पेश किए गए आंकड़ों के अनुसार, 2022 में 11,211 जवानों ने वीआरएस लिया और 1169 जवान रिटायर हुए। इस तरह बीते पांच सालों में कुल 47000 अर्द्धसैनिक बलों के जवानों ने वीआरएस लिया है और 6336 जवान रिटायर हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

CAPF Assam rifles over fifty thousand personal quit their jobs in last five years suicide government reply
अर्द्धसैनिक बल छोड़ने वाले सैनिकों की संख्या - फोटो : सोशल मीडिया
अर्द्धसैनिक बलों में आत्महत्या की घटनाएं
सरकार द्वारा दिए गए जवाब के अनुसार, अर्द्धसैनिक बलों में बीते पांच सालों में 658 जवानों ने आत्महत्या की। इनमें 2018 में 96 जवानों ने आत्महत्या की, जिनमें 36 जवान केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स, 32 बीएसएफ, 5 आईटीबीपी, 9 एसएसबी, 9 सीआईएसएफ और 5 असम राइफल्स के जवान शामिल थे। इसी तरह 2019, 2020, 2021 और 2022 में यह आंकड़ा क्रमशः 129, 142, 155, 136 रहा। सरकार ने बताया कि अर्द्धसैनिक बलों के काम के माहौल को बेहतर बनाने और उनके कल्याण के लिए सरकार द्वारा लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed