{"_id":"5ced84b1bdec2207697951d0","slug":"cancer-stricken-prisoner-moves-sc-for-bail-says-he-wants-to-die-in-mothers-lap","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां की गोद में अंतिम सांस लेना चाहता है कैंसर पीड़ित कैदी, सुप्रीम कोर्ट में की अपील","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मां की गोद में अंतिम सांस लेना चाहता है कैंसर पीड़ित कैदी, सुप्रीम कोर्ट में की अपील
Wed, 29 May 2019 12:27 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 29 May 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर जेल में बंद मुंह के कैंसर की तीसरी स्टेज से पीड़ित एक कैदी ने अपनी मां की गोद में सिर रखकर मरने की इच्छा जताई है। इसके लिए उसने सुप्रीम कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई है।
विज्ञापन
मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई और न्यायाधीश अनिरुद्ध बोस की अवकाश कालीन पीठ ने राजस्थान पुलिस को इस याचिका पर नोटिस जारी कर पांच जून तक अपना जवाब देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई पांच तारीख को होगी।
विज्ञापन
याचिकाकर्ता के पास से जाली मुद्रा मिली थी। इसके बाद उसके खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे जेल में डाल दिया था। राजस्थान हाईकोर्ट ने इस मामले में 24 अप्रैल को उसकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।
विज्ञापन
इसी फैसले के खिलाफ उसने सुप्रीम कोर्ट में अपील की। याचिका में उसने कहा कि उसे जेल में पता चला कि वह कैंसर की तीसरी स्टेज से पीड़ित है और उसे पिछले आठ महीने से रोजना जयपुर के अस्पताल में रेडियो थेरेपी दी जा रही है।
उसकी जमानत याचिका खारीज कर दी गई। उसने दावा किया कि उसे बीमारी का इलाज कराने के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उसने अंतरिम जमानत के लिए अपनी याचिका में बताया कि मामले की सुनवाई में लंबा समय लग जाएगा और हो सकता है कि तब तक वह जीवित ही न रहे या फिर मानसिक संतुलन खो बैठे और यह भी समझ न पाए की मामले की प्रक्रिया में क्या चल रहा है।
याचिकाकर्ता ने कहा ‘कैंसर का मरीज उम्मीद खो देता है, जैसे कि उसने जीने की उम्मीद खो दी है, वह अपनी माँ की गोद में माँ और उसके करीबी व प्रियों के भावनात्मक समर्थन के बीच मरना चाहता है’।