{"_id":"58d4f8224f1c1b870a1a3b68","slug":"can-airlines-bar-shiv-sena-mp-from-flying","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना सांसद के विमान में बैन पर सरकार लेगी फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शिवसेना सांसद के विमान में बैन पर सरकार लेगी फैसला
amarujala.com- Presented by: अकरम
Updated Fri, 24 Mar 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया के स्टाफपर्सन सुकुमार से मारपीट के बाद शिवसेना सांसद आर गायकवाड़ के फ्लाइट्स में सफर करने पर लगाई रोक के कानूनी पहलुओं पर सरकार गौर कर रही है।
विज्ञापन
गायकवाड़ ने गुरुवार को एयर इंडिया के कर्मचारी के साथ हाथापाई की थी और साथ ही चप्पल से पिटाई की थी। इसके बाद एयर इंडिया सहित, जेट एयरवेज, इंडिगो, स्पाइसजेट और गो एयर जैसी प्राइवेट सेक्टर एयरलाइंस ने सांसद को बैन कर दिया था। केंद्र सरकार भारतीय एयरलाइंस द्वारा लगाए गए इसी बैन की 'वैधता' की जांच कर रही है, जिसमें सांसद को उड़ान से रोका गया है।
विज्ञापन
इन एयरलाइंस के रोक लगाने के बाद टाटा समूह की एयरलाइंस ने भी अपनी विस्तारा और एयरएशिया इंडिया की उड़ानों में गायकवाड़ पर रोक लगाने का फैसला किया है।
अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, केंद्रीय उड्डयन राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने बताया कि एयरलाइंस ने हमें सलाह दी है कि वे विशेष यात्री (गायकवाड़) को ले जाने के लिए तैयार नहीं हैं। हम इस मामले पर उनके इनपुट पर गौर कर रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा,' यह कार्रवाई उन्होंने स्वतंत्र रूप से की है और हम इसकी जांच कर रहे हैं। कोई भी कार्रवाई कानून के मुताबिक होनी चाहिए, कार्रवाई कानून के सामान्य प्रावधानों और विमान अधिनियम के अनुसार होनी चाहिए।
उन्होनें आगे कहा कि हम देख रहे हैं कि इस पूरे मामले को कैसे होना चाहिए। हमें यह देखना होगा कि क्या एयरलाइंस की यह कार्रवाई कानून के ढांचे के भीतर है।
गौरतलब है कि शिनसेना के सांसद आर गायकवाड़ ने गुरुवार को एयर इंडिया के 60 वर्षीय कर्मचारी सुकुमार के साथ मारपीट की थी। साथ ही सुकुमार को हवाई जहाज से बाहर फेंकने की भी धमकी थी। इसके बाद मामले ने इतना तूल पकड़ा कि एयर इंडिया सहित अन्य एयरलाइनों ने सांसद को बैन कर दिया।