Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Call it 'Paschim Bang' instead of 'West Bengal': Suvendu says Cabinet has given its approval

वेस्ट बंगाल नहीं अब पश्चिम बंग कहिए: सीएम शुभेंदु की कैबिनेट से मिली मंजूरी, विधानसभा में इस दिन आएगा प्रस्ताव

Mon, 23 Nov 2026 03:04 PM IST
N Arjun एन अर्जुन
Updated Mon, 23 Nov 2026 03:04 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंगा' करने का प्रस्ताव विधानसभा में 9 दिसंबर को पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया गया। विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

विज्ञापन
Call it 'Paschim Bang' instead of 'West Bengal': Suvendu says Cabinet has given its approval
शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पश्चिम बंगाल की पहचान अब अंग्रेजी में ‘वेस्ट बंगाल’ के बजाय ‘पश्चिम बंग’ के रूप में दर्ज कराने की तैयारी है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने राज्य के नाम को सभी भाषाओं में एक समान लिखने की दिशा में कदम बढ़ाया है। सोमवार को नवान्न में हुई मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा की। सरकार आगामी विधानसभा अधिवेशन में नौ दिसंबर को इस संबंध में प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है। विधानसभा का सत्र चार दिसंबर से शुरू होगा। यह फैसला केवल नाम या वर्तनी का मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे बंगाल के विभाजन, औपनिवेशिक इतिहास और क्षेत्रीय पहचान की लंबी कहानी जुड़ी है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने क्या कहा? 
बैठक के बाद उन्होंने कहा, 'वेस्ट बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' करने का प्रस्ताव 9 दिसंबर को सदन में पेश किया जाएगा।' उन्होंने बताया कि विधानसभा से प्रस्ताव पास होने के बाद, इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 से 14 दिसंबर तक चलेगा। 1905 में पहली बार हुआ था बंगाल का विभाजन बंगाल के इतिहास में 1905 का वर्ष बेहद महत्वपूर्ण है। तत्कालीन वायसराय लॉर्ड कर्जन ने 16 अक्तूबर 1905 को बंगाल का विभाजन किया था। इसके तहत पूर्वी बंगाल और असम को मिलाकर अलग प्रांत बनाया गया। इस फैसले के खिलाफ व्यापक आंदोलन हुआ। स्वदेशी आंदोलन ने जोर पकड़ा और देशभर में विरोध की आवाज उठी। अंततः 1911 में ब्रिटिश सरकार को बंगाल का विभाजन रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन


1947 में विभाजन के बाद बनी पश्चिम बंगाल की पहचान
इतिहास का दूसरा बड़ा मोड़ 1947 में आया, जब देश के विभाजन के साथ बंगाल भी दो हिस्सों में बंट गया। मुस्लिम बहुल पूर्वी हिस्सा पूर्वी पाकिस्तान बना, जो 1971 में स्वतंत्र बांग्लादेश बना। वहीं हिंदू बहुल पश्चिमी हिस्सा भारत का अंग बना और उसे वेस्ट बंगाल यानी पश्चिम बंगाल नाम दिया गया। 15 अगस्त 1947 के बाद यह भारत के एक अलग प्रांत के रूप में अस्तित्व में आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘बांग्ला’ नाम की भी उठ चुकी है मांग
पश्चिम बंगाल का नाम बदलने की मांग नई नहीं है। वर्ष 2011 में ममता बनर्जी के सत्ता में आने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा तेज हुई। उनकी सरकार ने राज्य का नाम ‘बांग्ला’ करने का प्रस्ताव तैयार किया था। वर्ष 2018 में विधानसभा ने इसे सर्वसम्मति से पारित भी किया। प्रस्ताव में अलग-अलग भाषाओं के लिए अलग नामों के बजाय एक समान पहचान की मांग की गई थी। हालांकि, केंद्र सरकार ने इसे मंजूरी नहीं दी। 2019 में गृह मंत्रालय ने राज्यसभा में स्पष्ट किया था कि राज्य का नाम बदलने के लिए संवैधानिक प्रक्रिया आवश्यक है।


अब आगे क्या होगा
शुभेंदु सरकार की पहल के बाद अब सबकी नजर नौ दिसंबर पर है। विधानसभा में प्रस्ताव पारित होने के बाद भी नाम में आधिकारिक बदलाव के लिए संसद और केंद्र सरकार की निर्धारित संवैधानिक प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यानी मंत्रिमंडल की मंजूरी के बाद भी अंतिम फैसला होना बाकी है। इस तरह 1905 के बंगाल विभाजन से शुरू हुआ नाम और पहचान का ऐतिहासिक सिलसिला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। आने वाले दिनों में यह स्पष्ट होगा कि राज्य की नई सरकार इस प्रस्ताव को किस रूप में आगे बढ़ाती है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed