फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Calcutta High Court slams SEC and Bengal govt over violence in panchayat polls

Bengal Panchayat Polls: 'मतपत्र बिखरे पड़े हैं तो चुनाव आयोग की पारदर्शिता कहां', HC ने SEC को लगाई फटकार

Fri, 14 Jul 2023 06:31 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 14 Jul 2023 06:31 AM IST
सार

हुगली के जंगीपारा घटना से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने बीडीओ से सवाल जवाब किए। बीडीओ ने कहा, मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं थी। इस पर न्यायाधीश ने वीडियो फुटेज दिखाने को कहा। 
 

विज्ञापन
Calcutta High Court slams SEC and Bengal govt over violence in panchayat polls
कलकत्ता हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा व कथित अनियमितता पर राज्य चुनाव आयोग को लगातार कलकत्ता हाईकोर्ट से फटकार लग रही है। रास्ते में पड़े मिले मतपत्रों के मामले की गुरुवार को सुनवाई करते हुए न्यायाधीश अमृता सिन्हा ने राज्य चुनाव आयोग को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, मतपत्र सड़कों पर बिखरे पड़े हैं, तो चुनाव आयोग की पारदर्शिता कहां हैं।
विज्ञापन


हुगली के जंगीपारा घटना से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने बीडीओ से सवाल जवाब किए। बीडीओ ने कहा, मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं थी। इस पर न्यायाधीश ने वीडियो फुटेज दिखाने को कहा। आयोग के पास वीडियो भी नहीं था। न्यायाधीश ने राज्य चुनाव आयोग को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा, मतपत्र कैसे निकल गए। इतनी शिकायतें क्यों आ रही हैं सामने? कहां है आयोग की पारदर्शिता? न्यायाधीश ने आयोग को इस मामले में हलफनामा दाखिल करने का भी आदेश दिया। इससे पहले अदालत को बताया गया था कि जंगीपारा में पंचायत चुनाव की मतगणना के दिन सैकड़ों मतपत्र सड़कों पर पड़े मिले थे।
विज्ञापन


26 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
इस मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी। हाईकोर्ट की विशेषज्ञ समिति और रजिस्ट्रार जनरल की टीम संबंधित वीडियो की जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed