फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Calcutta High Court orders transfer of probe into trespass at Agarpara Jute Mill to CBI

High Court: अगरपाड़ा जूट मिल में जबरन प्रवेश चोरी की जांच सीबीआई के हवाले; कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश

Mon, 07 Oct 2024 11:03 PM IST
शिव शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: शिव शुक्ला Updated Mon, 07 Oct 2024 11:03 PM IST
सार

दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस राजर्षि भारद्वाज ने अपने आदेश में कहा कि अदालत राज्य पुलिस प्रशासन की समग्र विफलताओं और संदिग्ध आचरण को ध्यान में रखते हुए जांच को सीबीआई को हस्तांतरित करना अनिवार्य समझती है।

विज्ञापन
Calcutta High Court orders transfer of probe into trespass at Agarpara Jute Mill to CBI
कलकत्ता हाईकोर्ट। - फोटो : ANI

विस्तार

कलकत्ता हाईकोर्ट ने 3 अगस्त को अगरपाड़ा जूट मिल में जबरन प्रवेश और चोरी की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को हस्तांतरित करने का आदेश दिया। सोववार को सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने इस मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस की जांच पर असंतोष भी जताया।

विज्ञापन


अगरपाड़ा जूट मिल लि. की ओर से दायर याचिका में आरोप लगाया गया कि 3 अगस्त की शाम को मिल में जबरन घुसने के इरादे से असामाजिक तत्वों का एक बड़ा समूह उत्तर 24 परगना जिले में मिल के बाहर इकट्ठा हुआ। पुलिस अधिकारियों ने 3,000 से अधिक श्रमिकों वाले कारखाने के परिसर में समूह के जबरन प्रवेश और चोरी को रोकने के लिए उचित कार्रवाई नहीं की थी, बल्कि उसे बढ़ावा दिया। पुलिस की तरफ से कहा गया कि उसके आने से पहले ही भीड़ मिल परिसर में घुस चुकी थी और उसने आते ही हालात को संभाला था।
विज्ञापन


दोनों तरफ की दलीलें सुनने के बाद जस्टिस राजर्षि भारद्वाज ने अपने आदेश में कहा कि अदालत राज्य पुलिस प्रशासन की समग्र विफलताओं और संदिग्ध आचरण को ध्यान में रखते हुए जांच को सीबीआई को हस्तांतरित करना अनिवार्य समझती है। अदालत ने सीबीआई से 11 नवंबर को कोर्ट में जांच की प्रगति रिपोर्ट पेश करने को कहा है जब मामले में अगली सुनवाई होगी। साथ ही राज्य पुलिस को मामले से जुड़े सभी दस्तावेज, केस डायरी और एफआईआर की कॉपी सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed