फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Calcutta high court judge Justice CS Karnan will observe hunger strikes in Delhi and 3 other cities 

जस्टिस कर्नन भूख हड़ताल कर चार शहरों में शुरू करेंगे आंदोलन 

Thu, 23 Mar 2017 06:48 AM IST
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह
amarujala.com- Presented by: विक्रान्त सिंह Updated Thu, 23 Mar 2017 06:48 AM IST
विज्ञापन
Calcutta high court judge Justice CS Karnan will observe hunger strikes in Delhi and 3 other cities 
जस्टिस सी एस कर्नन
कलकत्ता हाई कोर्ट के जज जस्टिस सी एस कर्नन अपने प्रशासनिक और न्यायिक काम की बहाली के लिए दिल्ली समेत चार शहरों में धरने पर बैठेंगे। कर्नन स्वत: संज्ञान लेकर अपने खिलाफ शुरू किए गए न्यायालय की अवमानना के मामले को भी रोकने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


जस्टिस कर्नन ने अपने खिलाफ की गई कार्रवाई के खिलाफ राष्ट्रपति भवन के सामने या रामलीला मैदान में भूख हड़ताल कर सकते हैं। जस्टिस कर्नन के वकील डब्ल्यू पीटर रमेश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जस्टिस कर्नन के प्रशासनिक और न्यायिक काम की बहाली के लिए आंदोलन छेड़ा जाएगा। उन्हें 8 फरवरी 2017 से इन कामों को करने से रोक दिया गया है। 
विज्ञापन


आंदोलन के जरिये उनके खिलाफ स्वत: संज्ञान  लेकर शुरू की गई अदालत की अवमानना की कार्यवाही भी रोकने की मांग की गई है। इसके अलावा 14 करोड़ के मुआवजे की मांग भी की गई है। जस्टिस कर्नन ने सुप्रीम कोर्ट की सात सदस्यीय बेंच को चिट्ठी लिख कर यह मुआवजा मांगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed