{"_id":"6866541a1c68a7a10b005c98","slug":"calcutta-high-court-directs-state-to-lock-union-rooms-in-institutions-where-students-body-elections-pending-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"High Court: जिन कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए, वहां यूनियन के कमरे बंद रहेंगे, कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
High Court: जिन कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए, वहां यूनियन के कमरे बंद रहेंगे, कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश
Thu, 03 Jul 2025 03:39 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 03 Jul 2025 03:39 PM IST
सार
सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा टीएमसी का पूर्व नेता है और वह फिलहाल कॉलेज में अस्थायी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था। मनोजीत पर आरोप है कि छात्र संघ के कमरों में वह कमजोर छात्रों से वसूली, उन्हें डराना धमकाना और उन्हें प्रताड़ित करता था।
विज्ञापन
कलकत्ता हाईकोर्ट
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गुरुवार को अपने एक आदेश में कहा कि पश्चिम बंगाल में जिन कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं, वहां छात्र संघ कार्यालय के कमरे बंद रखे जाएं। उच्च न्यायालय ने छात्र संघ के सभी कमरों में सभी प्रकार की गतिविधियों को प्रतिबंधित कर दिया है। अदालत ने कहा कि सिर्फ यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार और संस्थान के प्रधानाचार्य की लिखित मंजूरी के बाद ही इन कमरों का इस्तेमाल हो सकेगा।
सामूहिक दुष्कर्म मामले में दर्ज हुई जनहित याचिका
बीते दिनों कोलकाता के एक कॉलेज में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई थी। सामूहिक दुष्कर्म छात्र संघ को आवंटित कमरे में हुआ। इस मामले में कलकत्ता उच्च न्यायालय में एक जनहित याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई के दौरान जस्टिस सौमेन सेन की खंडपीठ ने ये आदेश दिया। उच्च न्यायालय ने कहा कि रजिस्ट्रार और प्रिंसीपल की लिखित मंजूरी से छात्र संघ के कमरे खोलने का आदेश उस कॉलेज पर लागू नहीं होगा, जहां सामूहिक दुष्कर्म हुआ क्योंकि वो कमरे जांच के लिए सील कर दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- Operation Sindoor: 'भारत आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा', अमेरिका में ऑपरेशन सिंदूर पर बोले जयशंकर
विज्ञापन
छात्र संघ के कमरों का गलत इस्तेमाल करता था मनोजीत मिश्रा
मनोजीत मिश्रा नाम के एक आरोपी ने अपने दो सहयोगियों के साथ मिलकर कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म कैंपस परिसर में छात्र संघ के कमरों में और अन्य जगहों पर किया गया। कोलकाता पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। मुख्य आरोपी मनोजीत मिश्रा टीएमसी का पूर्व नेता है और वह फिलहाल कॉलेज में अस्थायी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहा था। मनोजीत पर आरोप है कि छात्र संघ के कमरों में वह कमजोर छात्रों से वसूली, उन्हें डराना धमकाना और उन्हें प्रताड़ित करता था। बंगाल में बीते कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं। छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर उच्च न्यायालय में याचिकाएं भी दायर हैं। इस मुद्दे पर अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन