{"_id":"61b781a0b0336566fd5958e4","slug":"calcutta-high-court-asks-centre-to-file-reply-on-a-plea-seeking-image-of-netaji-subhash-chandra-bose-to-put-on-currency-notes-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलकत्ता हाईकोर्ट: नोटों पर नेताजी की तस्वीर लगाने की मांग, याचिका पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कलकत्ता हाईकोर्ट: नोटों पर नेताजी की तस्वीर लगाने की मांग, याचिका पर केंद्र सरकार से मांगा जवाब
Mon, 13 Dec 2021 10:53 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 13 Dec 2021 10:53 PM IST
सार
कलकत्ता हाईकोर्ट में दाखिल एक याचिका में करेंसी नोटों पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर भी लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
नेताजी सुभाष चंद्र बोस
- फोटो : फाइल
विस्तार
कलकत्ता हाईकोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है जिसमें नोटों पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तरह ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर लगाने की मांग की गई है। इसे लेकर हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से आठ सप्ताह के अंदर इसे लेकर ृजवाब देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
हाईकोर्ट में यह याचिका 84 वर्षीय हरेंद्रनाथ बिस्वास ने दायर की है। खुद को स्वतंत्रता सेनानी बताने वाले बिस्वास ने अपनी इस याचिका में आरोप लगाया है कि केंद्र की सरकारों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को वह सम्मान नहीं दिया है जो उनको मिलना चाहिए था।
विज्ञापन
21 फरवरी को होगी अगली सुनवाई
सुनवाई के दौरान भारत सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल वाई जे दस्तूर ने इसे लेकर हलफनामा दाखिल करने के लिए आठ सप्ताह का समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। मामले में अगली सुनवाई अब 21 फरवरी को की जाएगी।
विज्ञापन