फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAIT will organize several programs regarding inauguration ceremony of Ram Mandir in ayodhya know all updates

Ram Mandir: देश भर के बाजारों में 5000 से अधिक 'राम फेरी', 2500 से ज्यादा स्थानों पर होगा 'राम संवाद'

Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज
Updated Mon, 25 Dec 2023 10:21 AM IST
सार

देश भर के अधिकतम बाजारों एवं व्यापारियों के घरों में 5 हजार से अधिक 'राम चौकी' आयोजित कर प्रभु राम के भजन कार्यक्रम का आयोजन किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। कैट ने यह भी आग्रह किया है कि बाजारों में होर्डिंग भी लगाये जायें। दुकानों एवं वाहनों पर श्रीराम मंदिर के स्टीकर, पोस्टर आदि लगेंगे।

विज्ञापन
CAIT will organize several programs regarding inauguration ceremony of  Ram Mandir in ayodhya know all updates
Ram Mandir - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी से शुरु हो रहे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के मंदिर के शुभारंभ एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ ही देश के विभिन्न हिस्सों में भी अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने इस अवसर पर कई तरह के कार्यक्रमों की घोषणा की है। इसके अंतर्गत देश भर के बाजारों में 5 हजार से अधिक 'राम फेरी' निकाली जाएंगी। विभिन्न बाजारों एवं व्यापारियों के घरों में 5000 राम चौकी स्थापित होंगी। इसके अलावा 2500 से ज्यादा स्थानों पर 'राम संवाद' कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल ने बताया, एक जनवरी से 'हर शहर अयोध्या'-'घर घर अयोध्या' अभियान शुरु होगा। 22 जनवरी को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु राम के मंदिर के शुभारंभ एवं प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को भारत में एक अविस्मरणीय दिन बनाया जाएगा। श्रीराम किसी एक समुदाय के नहीं, बल्कि भारत की आत्मा हैं। वे देश की प्राचीन संस्कृति, सभ्यता तथा संस्कारों को परिलक्षित करते हैं। इसी दृष्टि से कैट ने 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विशेष अभियान चलाने की योजना बनाई है। 

विज्ञापन
 

इस संबंध में कैट ने देश भर के हजारों व्यापारी संगठनों को एक एडवाइजरी जारी कर आग्रह किया है कि वे 1 जनवरी से 22 जनवरी तक देश के सभी शहरों में व्यापारी संगठन अन्य सामाजिक एवं सांस्कृतिक संगठनों के साथ मिलकर 'हर शहर अयोध्या-हर घर अयोध्या' अभियान चलायें। इस अभियान के अंतर्गत कैट ने देश भर के बाजारों में 5 हजार से अधिक राम फेरी निकालने का लक्ष्य निर्धारित किया है। यह राम फेरी बाजारों में राम भजन कर अलख जगाएंगी। लगभग 2500 से अधिक राम संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें आसपास के लोगो को उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

देश भर के अधिकतम बाजारों एवं व्यापारियों के घरों में 5 हजार से अधिक 'राम चौकी' आयोजित कर प्रभु राम के भजन कार्यक्रम का आयोजन किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। कैट ने यह भी आग्रह किया है कि बाजारों में होर्डिंग भी लगाये जायें। दुकानों एवं वाहनों पर श्रीराम मंदिर के स्टीकर, पोस्टर आदि लगेंगे। विभिन्न जगहों पर श्रीराम कार्ड वितरित वितरित किए जाएंगे। 22 जनवरी को दिल्ली सहित देश भर के सभी बाजारों में आकर्षक रोशनी की जाएगी। उसी दिन दिल्ली सहित देश भर के सभी शहरों में अनेक स्थानों पर मंदिरों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर श्रीराम मंदिर के मॉडल एवं चित्र रख कर अयोध्या के आयोजन को बड़ी एलईडी के जरिए लोगों को सीधा प्रसारण दिखाने की भी व्यवस्था की जाएगी। 


कैट ने व्यापारियों से यह आग्रह किया है 22 जनवरी को अपने घरों में रंगोली बनाकर तथा दिवाली जैसी रोशनी एवं सजावट कर श्रीराम की पूजा अर्चना करें। देश भर के व्यापारियों को सुझाव दिया गया है कि वे श्रीराम मंदिर की स्मृति को संजोये रखने के लिए एक दूसरे को 'श्रीराम मंदिर' के मॉडल को उपहार स्वरूप दें। अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर भी उस मॉडल को स्मृति रूप में रखें। इसके साथ ही बाजारों में राम ध्वजा सहित श्रीराम के चित्र एवं अनेक वस्तुओं पर राम मंदिर की प्रतिकृति छपी अथवा उकेरी चीजें भी दिखाई देनी शुरू हो गई हैं। ऐसी उम्मीद की जाती है कि इन सब की बिक्री भी देश भर में बड़े पैमाने पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed