फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cabinet expansion:Gadkari is not ready to run the train, if not sinha then Piyush will run Rail

मंत्रिमंडल विस्तार: रेल मंत्रालय नहीं चाहते गडकरी, पीयूष गोयल को मिलेगी कमान!

Sat, 02 Sep 2017 08:06 AM IST
संजय मिश्र/ अमर उजाला,नई दिल्ली
संजय मिश्र/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sat, 02 Sep 2017 08:06 AM IST
विज्ञापन
Cabinet expansion:Gadkari is not ready to run the train, if not sinha then Piyush will run Rail
modi cabinet

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रेल चलाने को तैयार नहीं हैं। इस मामले में उन्होंने सरकार के शीर्ष नेतृत्व को अपनी मंशा अगवत करा दी है। गडकरी के इंकार के बाद रेलवे मंत्रालय की जिम्मेदारी मनोज सिन्हा या पीयूष गोयल को दी जा सकती है।

विज्ञापन


पढ़ेंः- कैबिनेट विस्तार से पहले 6 मंत्रियों के इस्तीफे, रूडी बोले- पार्टी के लिए करूंगा काम
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सरकार और संगठन के शीर्ष स्तर के जरिए कैबिनेट विस्तार में होने वाली तबदीली के लिए गडकरी से राय ली गई है। उन्होंने वर्तमान के अपने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय सरीखे विभागों को ही सही ढंग से चलाने में दिलचश्पी दिखाई है। उनके इंकार के बाद रेल राज्य मंत्री मनोज सिंहा और पीयूष गोयल को रेल मंत्रालय देने की चर्चा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज सिन्हा हैं रेल के इच्छुक, पीयूष हैं राह में रोड़ा 
यूपी के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में योगी आदित्य नाथ से पीछे छूट गए रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा रेलवे मंत्रालय का पूरा जिम्मा संभालने के इच्छूक हैं। लेकिन उनकी राह में रोड़ा उर्जा मंत्री पीयूष गोयल बन सकते हैं। गोयल को पदोनत्ती कर उनका कद बढाने की तैयारी है।

पढ़ेंः- 3 सितंबर को होगा केंद्रीय कैबिनेट में फेरबदल, बंडारू दत्तात्रेय समेत 12 की छुट्टी, 6 की तरक्की

यदि उनकी पद्दोनत्ती हुई तो वे रेल मंत्री बनाए जा सकते हैं। ऐसे में मनोज सिंहा को रेल का पूरा विभाग मिलने में संकट आ सकता है। हालांकि दिल्ली के ताज मान सिंह होटन में एक कार्यक्रम में भाग लेने गए पीयूष गोयल ने अपने करीबी लोगों से अनौपचारिक चर्चा में कहा है कि उनका कद जस का तस रहेगा। लेकिन उनके प्रदर्शन को देखा जाए तो उनकी तरक्की तय मानी जा रही है। 

संघ की हरी झंडी मिली तो माथुर हो सकते हैं अगले रक्षा मंत्री 

Cabinet expansion:Gadkari is not ready to run the train, if not sinha then Piyush will run Rail
ओम माथुर - फोटो : amar ujala

सरकार के शीर्ष पांच मंत्रालयों में अहम माने जाने वाले रक्षा मंत्रालय की गुत्थी सुलझानी पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को भारी पड़ रही है। पहली दफे सरकार में मंत्री बनने की कगार पर खड़े ओम माथुर को रक्षा मंत्रालय की कमान मिल सकती है। बशर्ते की इस प्रस्ताव पर संघ हरी झंडी दिखाए।

बताया जा रहा है कि शाह और संघ के कुछ चंद अधिकारियों से नाजूक रिश्ते होने के बावजूद भी पीएम मोदी अपने करीबी माथुर को कैबिनेट में शामिल करना चाहते हैं। यदि माथुर के नाम को संघ की हरी झंडी मिल गई तो वे देश के अगले रक्षा मंत्री बन सकते हैं। 

पीएम मोदी और शाह के बीच अंतिम चर्चा अभी बाकी
संघ की बैठक में वृंदावन गए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह सरकार में होने वाली बदल पर संघ के शीर्ष अधिकारियों से चर्चा करेंगे। मंत्रिमंडल विस्तार में होने वाले बदलाव पर संघ की मुहर लगने के बाद वे विस्तार से पहले पीएम मोदी से एकबार दोबरा विमर्श करेंगे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात अथवा शनिवार को वे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed