फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Cabinet Committee on Security approved the proposal for procurement of 240 aero-engines for Su-30 MKI aircraft

Make In India: सुखोई विमानों के लिए 240 एयरो इंजन की खरीद को मंजूरी, इंजन में 54% से अधिक होगी स्वदेशी सामग्री

Mon, 02 Sep 2024 09:23 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Mon, 02 Sep 2024 09:23 PM IST
सार

केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने देश की रक्षा को मजबूत करने की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण और बड़ा निर्णय लेते हुए वायुसेना के प्रमुख लड़ाकू विमानों सुखोई -30 के लिए 26000 करोड़ रुपये की लागत से 240 एयरो इंजन की खरीद के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
Cabinet Committee on Security approved the proposal for procurement of 240 aero-engines for Su-30 MKI aircraft
सुरक्षा मामलों की समिति का अहम फैसला - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति ने देश की रक्षा को मजबूत करने की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण और बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय वायुसेना के प्रमुख लड़ाकू विमान सुखोई -30 के लिए 26,000 करोड़ रुपये की लागत से 240 एयरो इंजन की खरीद के प्रस्ताव को सोमवार को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन


26 हजार करोड़ रुपये किए जाएंगे खर्च
रक्षा मंत्रालय की तरफ से साझा की गई जानकारी के अनुसार इसके तहत वायुसेना के सुखोई -30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से खरीदे (भारतीय) श्रेणी के तहत 240 एयरो-इंजन (एएल-31 एफपी) खरीद की जाएगी। इन विमानों की खरीद पर सभी करों और शुल्कों को मिलाकर 26,000 करोड़ रुपये से अधिक का व्यय होगा। इन एयरो-इंजन की डिलीवरी एक साल बाद शुरू होगी और कुल आठ साल की अवधि में पूरी होगी।
विज्ञापन


एचएएल के कोरापुट डिवीजन में होगा इंजन का निर्माण
जानकारी के मुताबिक इन इंजनों में 54% से अधिक स्वदेशी सामग्री होगी, जो एयरो-इंजन के कुछ प्रमुख घटकों के स्वदेशीकरण के कारण बढ़ी है। इनका निर्माण हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के कोरापुट डिवीजन में किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की रक्षा तैयारियों को मिलेगी मजबूती
सुखोई -30 एमकेआई लड़ाकू विमान भारतीय वायुसेना का सबसे शक्तिशाली और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बेड़े में से एक है। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से इन एयरो-इंजनों की आपूर्ति भारतीय वायुसेना के बेड़े की आवश्यकताओं को पूरा करेगी, ताकि वो अपने निर्बाध संचालन को जारी रख सकें और देश की रक्षा तैयारियों को मजबूत कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed