फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAB: Sonia gandhi hits out at Modi govt over CAA and NRC

मोदी सरकार ने अपने ही लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है: सोनिया गांधी 

Mon, 16 Dec 2019 07:37 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 16 Dec 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
CAB: Sonia gandhi hits out at Modi govt over CAA and NRC
सोनिया गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने नागरिकता कानून को लेकर मोदी सरकार को फिर निशाने पर लिया है। सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा कि मोदी सरकार हिंसा और विभाजन की जनक बन गई है जिसने अपने ही लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। उन्होंने कहा कि ध्रुवीकरण की पटकथा के लेखक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हैं। 
विज्ञापन


एक बयान में सोनिया ने कहा कि भाजपा सरकारें राजनीतिक फायदे के लिए देश में धार्मिक तनाव फैला रही हैं। किसी भी सरकार का काम होता है शांति और सौहार्द बनाए रखना, अच्छा प्रशासन देना और संविधान की रक्षा करना। लेकिन भाजपा सरकार ने अपने ही लोगों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। ये सरकार हिंसा पैदा करने वाली और विभाजनकारी हो गई है। इस सरकार ने देश को घृणा के नर्क में धकेल दिया है और देश के नौजवानों का भविष्य अधर में डाल दिया है। 
विज्ञापन


सरकार का इरादा स्पष्ट है, देश में अस्थिरता फैलाओ, युवाओं के अधिकार छीनो, देश में धार्मिक तनाव का वातावरण पैदा करो और अपने राजनीतिक हित साधो। इस पटकथा के लेखक हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि असम, त्रिपुरा और मेघालय आज जल रहे हैं और असम में पुलिस फायरिंग में चार युवाओं की मौत हो चुकी है। अमित शाह में उत्तर पूर्व जाने की हिम्मत नहीं है और बांग्लादेश के विदेश मंत्री और जापान के प्रधानमंत्री ने भी अपना भारत दौरा रद्द कर दिया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed