फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   CAA: CM Uddhav Thackeray says, muslims need not worry in the state

महाराष्ट्र में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं, मुसलमानों को डरने की जरूरत नहीं: ठाकरे

Tue, 24 Dec 2019 06:53 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 24 Dec 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
CAA: CM Uddhav Thackeray says, muslims need not worry in the state
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विज्ञापन

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा है कि राज्य में कोई डिटेंशन सेंटर नहीं है और उनके सरकार में मुस्लिम नागरिकों को चिंतित होने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने सोमवार को मुलाकात करने वाले मुस्लिम समुदाय के कुछ विधायकों के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल को यह भरोसा दिलाया है।

प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा रहे राकांपा विधायक नवाब मलिक ने कहा कि नवी मुंबई के खारघर स्थित डिटेंशन सेंटर मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त विदेशी नागरिकों के लिए है।

विज्ञापन


मलिक की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) ठाकरे नीत महाराष्ट्र विकास आघाड़ी सरकार का हिस्सा है। मलिक ने मुख्यमंत्री का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ 38 लोग वहां (खारघर डिटेंशन सेंटर) रखे जा सकते हैं। यह जेल से रिहा होने के बाद अपने मूल देशों में प्रत्यर्पित किए जाने से पहले विदेशी नागरिकों के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकांपा नेता ने मुख्यमंत्री को उद्धृत करते हुए कहा कि लोगों को नागरिकता कानून के बारे में कोई गलतफहमी नहीं रखनी चाहिए। मेरी सरकार किसी धर्म या समुदाय के नागरिकों के अधिकारों को नुकसान नहीं पहुंचने देगी। मैं राज्य में शांति एवं सौहार्द की अपील करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed