{"_id":"6274433c9ee15b61004362cf","slug":"bypolls-to-two-rajya-sabha-seats-in-bihar-telangana-on-may-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलान: बिहार, तेलंगाना में राज्यसभा की दो सीटों पर 30 मई को होगा उपचुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एलान: बिहार, तेलंगाना में राज्यसभा की दो सीटों पर 30 मई को होगा उपचुनाव
Fri, 06 May 2022 03:06 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 06 May 2022 03:06 AM IST
सार
चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि दोनों उपचुनावों की अधिसूचना 12 मई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार और तेलंगाना की एक एक सीट पर राज्यसभा उपचुनाव 30 मई को होगा। इसकी जानकारी गुरुवार को चुनाव आयोग ने दी। बिहार की सीट 27 दिसंबर, 2021 को जदयू सदस्य महेंद्र प्रसाद की निधन के बाद खाली हुई थी। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल, 2024 को समाप्त होना था।
विज्ञापन
वहीं 4 दिसंबर, 2021 को टीआरएस सदस्य बंदा प्रकाश के इस्तीफे के बाद तेलंगाना सीट पर उपचुनाव होगा। उनका कार्यकाल भी दो अप्रैल, 2024 को समाप्त होना था।
चुनाव आयोग के अनुसार शाम चार बजे मतदान समाप्त होने के एक घंटे बाद मतों की गिनती होगी। चुनाव आयोग ने एक बयान में कहा कि दोनों उपचुनावों की अधिसूचना 12 मई को जारी की जाएगी।
विज्ञापन