फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bypolls in Kairana including four Lok Sabha and 10 assembly seats begins live updates

उपचुनाव LIVE: शाम 5 बजे तक यूपी में 57%, पंजाब में 69% और बंगाल में 70 फीसदी मतदान

Mon, 28 May 2018 06:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 May 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
bypolls in Kairana including four Lok Sabha and 10 assembly seats begins live updates
bypolls
कैराना सहित पूरे देश में चार संसदीय सीटों और 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश के कैराना के अलावा महाराष्ट्र में भंडारा-गोंडिया और पालघर तथा नगालैंड संसदीय सीट पर मतदान चल रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि कैराना सीट पर संपूर्ण विपक्ष के एकसाथ आ जाने से मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है। गोरखपुर और फूलपुर उपचुनाव में हार के बाद भाजपा ने इस सीट को बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। वोटों की गिनती 31 मई को होगी।
विज्ञापन


वहीं महाराष्ट्र में सभी बड़े दलों भाजपा, कांग्रेस, शिव सेना और एनसीपी ने लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए सभी संसाधन झोंक दिए हैं, क्योंकि इनके परिणाम पर ही सबका भविष्य तय होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विधानसभा उपचुनाव महाराष्ट्र के पालस कडेगांव, यूपी के नूरपुर, बिहार के जोकीहाट, झारखंड के गोमिया और सिल्ली, केरल के चेंगानूर, मेघालय के आमपट्टी, पंजाब के शाहकोट, उत्तराखंड के थराली और पश्चिम बंगाल के महेशतला में होने जा रहे हैं।

लाइव अपडेट्स ः

5:50 PM:
महाराष्ट्र के पालघर में शाम 5 बजे तक हुआ 40.37% मतदान।

05:45PM: विधानसभा सीटों के लिए चल रहे मतदान में शाम पांच बजे तक उत्तर प्रदेश के नूरपुर में जहां 57 फीसदी मतदान हुए हैं वहीं पश्चिम बंगाल के माहेशतला विधानसभा सीट के लिए 70.01 फीसदी और पंजाब के शाहकोट में 69 फीसदी वोटिंग हुई है।

02:10 PM : पालघर लोकसभा उपचुनाव: दोपहर एक बजे तक 19.25 फीसदी मतदान। 

1:55 PM : एनसीपी के नेता प्रफुल्ल पटेल ने कहा, 'कई और बूथों पर ईवीएम खराब है। हमने चुनाव आयोग से शिकायत की है और इससे मतदाता परेशान हो रहा है। बैलेट पेपर से वोटिंग होनी चाहिए।' 

1:45 PM : कर्नाटक की आरआर नगर विधानसभा सीट पर एक बजे तक 34% मतदान हुआ। 

01ः25 PM : पंजाब उपचुनावः शाहकोट में दोपहर 1 बजे तक 44 फीसदी मतदान हुआ। 

01ः10 PM : शिवसेना नेता अनिल देसाई ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट में आई तकनीकी खराबी चुनाव आयोग की विफलता की ओर इशारा करती है। अगर उपचुनाव में यह समस्या है, तो लोकसभा चुनाव के बारे में विचार करना चाहिए। हम इस मुद्दे को दोबारा कह रहे हैं और इससे दूसरी पार्टियां भी सहमत हैं। चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए।  



12:52 PM : भंडारा-गोंदिया लोकसभा उपचुनाव: महाराष्ट्र के गोंदिया में EVM में खराबी के चलते 35 बूथों पर अस्थायी रूप से वोटिंग रद्द । 

12:45 PM :  उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर ईवीएम में गड़बड़ी होने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि हजारों ईवीएम में खराबी की शिकायतें आ रही हैं। किसान, मजदूर, महिलाएं और नौजवान भरी धूप में वोट डालने के लिए अपनी बारी के इंतजार में भूखे-प्यासे खड़े हैं। ये तकनीकी खराबी है या चुनाव प्रबंधन की विफलता या फिर जनता को मताधिकार से वंचित करने की साजिश की गई। इस तरह से तो लोकतंत्र की बुनियाद ही हिल जाएगी।



12:02 PM : थराली विस उपचुनाव : सुबह 11 बजे तक 16 प्रतिशत मतदान हुआ। 

11:50 AM :
पंजाब उपचुनावः शाहकोट में सुबह 11 बजे तक 31 फीसदी मतदान हुआ। 

11:45 AM : कर्नाटकः आरआर विधानसभा सीट पर सुबह 11 बजे तक 21 फीसदी मतदान हुआ।

10:50 AM : कैराना उपचुनावः आरएलडी की उम्मीदवार तबस्सुम ने मतदान किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर आरोप लगाया कि जानबूझकर ईवीएम और VVPAT मशीनों से हर जगह छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम और दलित बाहुल्य इलाके में खराब ईवीएम को नहीं बदला गया। बीजेपी को लगता है कि वे इस तरह चुनाव जीत सकते हैं। उन्होने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से भी की है। 
 


10:55 AM :  समाजवादी पार्टी नेता राजेंद्र चौधरी का आरोप- नूरपूर में 140 ईवीएम खराब हैं क्योंकि उनके साथ छेड़छाड़ की गई है, ऐसी ही खबर कैराना से भी आई है। बीजेपी फूलपूर और गोरखपुर का बदला लेना चाहती है इसलिए वे हमें किसी भी कीमत पर हराना चाहते हैं। 



10:30 AM : कैराना उपचुनावः सुबह 9 बजे तक 10 फीसदी मतदान हुआ। 

10:28 AM : नगालैंड उपचुनाव: सुबह 9 बजे तक 6 प्रतिशत मतदान हुआ। 

9:32 AM : उत्तराखंड उपचुनाव: सभी राजनीतिक पार्टियों के पोलिंग एजेंट्स ने थराली के एक पोलिंग बूथ पर नई ईवीएम की मांग की है। 
 



9:20 AM :  उत्तराखंड : थराली विस उपचुनाव के लिए पोलिंग बूथ पर खराब ईवीएम को बदला गया। 

9:10 AM :  कैराना उपचुनाव: शामली के एक पोलिंग बूथ पर वोट डाले जा रहे हैं, देखें तस्वीरें
 



8:32 AM : उत्तराखण्डः थराली विस उपचुनाव के लिए 178 बूथों पर मतदान जारी, भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी ने डाला वोट

8:26 AM : उत्तर प्रदेश: कैराना उपचुनाव के दौरान बूथ नंबर 4 पर ईवीएम खराब, मतदान बंद



8:05 AM :  मेहेशतला (पश्चिम बंगाल) में वोटिंग जारी है। 

7:50 AM : पालघर मतदान शुरू हो चुका है।

7:30 AM : उत्तर प्रदेशः बीजेपी सांसद हुकुम सिंह के निधन के बाद खाली पड़ी कैराना सीट वोटिंग शुरू हो चुकी है। 

7:25 AM : केरल: चेंगानूर उपचुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। 


 


 

इन 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए डाले जा रहे वोट 

bypolls in Kairana including four Lok Sabha and 10 assembly seats begins live updates
ईवीएम - फोटो : SELF
नूरपुर (यूपी), पलुस कादेगांव (महाराष्ट्र) जोकीहाट (बिहार), शाहकोट (पंजाब), गोमिया और सिल्ली (झारखंड), चेंगानूर (केरल), अंपति (मेघालय), थराली (उत्तराखंड) और मेहेशतला (पश्चिम बंगाल) विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed