फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bypoll assembly election tomorrow in meghalaya, CM sangma is candidate

मेघालय में विधानसभा उपचुनाव कल: खुद उम्मीदवार हैं मुख्यमंत्री संगमा 

Wed, 22 Aug 2018 02:04 PM IST
भाषा, शिलांग
भाषा, शिलांग Updated Wed, 22 Aug 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
bypoll assembly election tomorrow in meghalaya, CM sangma is candidate
Conrad K Sangma
मेघालय में कल दक्षिण तुरा विधानसभा सीट पर उप चुनाव होना है और सभी राजनीतिक दलों की नजरें उस पर हैं जहां से प्रदेश के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा उम्मीदवार हैं। अभी तक लोकसभा में तुरा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे मुख्यमंत्री कोनराड संगमा पश्चिम गारो हिल्स जिले में स्थित दक्षिण तुरा विधानसभा सीट से भाग्य आजमा रहे हैं ।
विज्ञापन


लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष पी ए संगमा के बेटे कोनराड इस साल छह मार्च को मुख्यमंत्री बने थे। उनकी पार्टी नेशनल पीपुल्स पार्टी ने क्षेत्रीय दलों तथा भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर राज्य में सरकार का गठन किया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री संगमा का इस उप चुनाव में कांग्रेस के शार्लोट डब्ल्यू मोमिन से मुकाबला है और इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार भी विधानसभा में जाने की कोशिश में हैं। इनमें जान लेस्ली के संगमा और क्रिस काबुल ए संगमा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले के रोनीकोर विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव कराये जा रहे हैं। इस सीट पर नेशनल पीपुल्स पार्टी के मार्टिन एम डैंगो का मुकाबला यूडीपी के पी मारवेन, पीडीएफ के चेयरमैन पी एन सिएम तथा कांग्रेस के जे संगमा के साथ है ।

चुनाव आयोग के एक अधिकारी के अनुसार दक्षिण तुरा सीट पर 30 हजार से अधिक मतदाता हैं। इनमें 14 हजार 800 से अधिक पुरूष जबकि 15 हजार 351 महिला मतदाता हैं। इस सीट पर कुल 36 मतदान केंद्र बनाये गए हैं।

इसी तरह रानीकोर सीट पर 29 हजार 685 मतदाता 65 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मताधिकार का इस्तेमाल करने वालों में 15 हजार 100 से अधिक पुरूष एवं 14 हजार 400 से अधिक मतदाता हैं ।

प्रदेश की दोनों सीटों पर उपचुनाव में कल सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इन सीटों पर मतों की गिनती 27 अगस्त को की जाएगी।

दक्षिण तुरा सीट से एनपीपी विधायक अगाथा संगमा के अपने भाई कोनराड के लिए सीट खाली करने के कारण तथा रानीकोर के पांच बार से कांग्रेस विधायक मार्टिन एम डैंगो के एनपीपी में शामिल होने के कारण इन दोनो सीटों पर उपचुनाव आवश्यक हुआ है ।


उपचुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी गयी है और सीमा सुरक्षा बल के जवानों को रानीकोर सीट पर अतिरक्त नजर रखने के लिए कहा गया है क्योंकि यह बांग्लादेश की सीमा से लगा है ।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed