{"_id":"64d225ffa32d360be90fc1f1","slug":"by-elections-jharkhand-tripura-kerala-west-bengal-uttar-pradesh-uttarakhand-to-be-held-on-5th-september-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"By-Elections: छह राज्यों में उपचुनाव का एलान; सात विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को मतदान, आठ को आएंगे परिणाम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
By-Elections: छह राज्यों में उपचुनाव का एलान; सात विधानसभा सीट पर पांच सितंबर को मतदान, आठ को आएंगे परिणाम
Tue, 08 Aug 2023 05:04 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 08 Aug 2023 05:04 PM IST
सार
कांग्रेस ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को पांच सितंबर को पुथुपल्ली उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया।
विज्ञापन
चुनाव आयोग
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
चुनाव आयोग ने विधानसभा की सात सीटों पर उपचुनाव का एलान कर दिया है। जिन राज्यों में यह उपचुनाव होने हैं, उनमें झारखंड, त्रिपुरा, केरल, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल हैं। इन छह राज्यों की सात विधानसभाओं के लिए उपचुनाव पांच सितंबर को होंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट जगरनाथ महतो (जेएमएम) के निधन के बाद खाली हुई थी। इसी तरह केरल की पुथुपल्ली विधानसभा सीट ओमान चांडी (कांग्रेस), त्रिपुरा की बोक्सानगर सीट समसुल हक (CPIM), पश्चिम बंगाल की धुपगुड़ी एससी विधानसभा सीट बिष्णु पांडे (भाजपा) और उत्तराखंड की बागेश्वर (एससी) सीट चंदन राम दास (भाजपा) के निधन के बाद रिक्त हुई थी। त्रिपुरा की एक अन्य धानपुर विधानसभा सीट भाजपा नेता प्रतिमा भैमिक के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। इसी तरह उत्तर प्रदेश की घोसी विधानसभा सीट दारा सिंह चौहान के सपा से इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।
विज्ञापन
चुनाव प्रक्रिया की अहम तारीखें
- अधिसूचना जारी होने की तारीख- 10 अगस्त
- नामांकन की अंतिम तारीख- 17 अगस्त
- नामांकन की जांच- 18 अगस्त
- नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख- 21 अगस्त
- मतदान की तारीख- पांच सितंबर
- मतगणना- आठ सितंबर
- चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का समय- 10 सितंबर
पुथुपल्ली उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किया उम्मीदवार
कांग्रेस ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे चांडी ओमन को पांच सितंबर को पुथुपल्ली उपचुनाव के लिए पार्टी का उम्मीदवार घोषित किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र के उपचुनाव के लिए पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चांडी ओमन की उम्मीदवारी को मंजूरी दे दी है। यह सीट पिछले महीने ओमन चांडी के निधन के कारण खाली हुई है। केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) अध्यक्ष और सांसद के. सुधाकरन ने दावा किया कि चांडी ओमन भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे।
विज्ञापन
