{"_id":"5c26452ebdec2256bd3cf34f","slug":"busted-the-gang-sending-minor-girls-to-the-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग लड़कियों को अमेरिका भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 लोगों पर सीबीआई ने दर्ज किया केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नाबालिग लड़कियों को अमेरिका भेजने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 5 लोगों पर सीबीआई ने दर्ज किया केस
Fri, 28 Dec 2018 09:15 PM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 28 Dec 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने नाबालिग लड़कियों को अमेरिका भेजने के मामले में पंजाब के पांच लोगों के खिलाफ मानव तस्करी का केस दर्ज किया है। सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, अमेरिकी दूतावास की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। दूतावास की शिकायत के मुताबिक, गगन गुप्ता नामक महिला ने पिछले साल अगस्त में चार नाबालिग लड़कियों को अमेरिकी ले जाने की कोशिश की थी। पंजाब के शहीद भगत सिंह नगर जिले के सेंट जोसेफ कांवेंट के छात्रों को एजुकेशनल ट्रिप पर अमेरिका जाना था। इनमें से कुछ छात्राओं के पासपोर्ट ऐसे बच्चों को दिए गए, जिन्हें अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचाया जाना था।
दूतावास ने कहा कि यूनाइटेड एयरलाइन-83 के कर्मचारियों ने बच्चों को विमान में सवार नहीं होने दिया, क्योंकि पासपोर्ट में तस्वीरों से उन चार बच्चों का चेहरा नहीं मिल रहा था। हालांकि उनके पासपोर्ट जब्त नहीं किए गए और उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट से जाने की अनुमति दे दी गई। विमान कंपनी ने स्थानीय पुलिस संपर्क करने के बजाय बच्चों की तस्वीरें, पासपोर्ट और विमान के टिकट दूतावास अधिकारियों को मुहैया कराए।
दूतावास के मुताबिक, जिन बच्चों को वीजा जारी हुआ, वे सभी सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल के बच्चे थे। एक एजेंट ने वीजा प्रक्रिया के लिए छात्रों और कर्मचारियों के पासपोर्ट लिए थे। एजेंट ने ही समूह के चार बच्चों के नाम पर दूसरे बच्चों को भेजने की कोशिश की। इसके बाद सीबीआई ने जालंधर के किंग्स ट्रैवल्स के बलराज खेरा, गुरदासपुर जिले में क्लिक एजुकेशन सर्विसेस की गगन गुप्ता, चंडीगढ़ के चेतन सभरवाल, कर्मचारी लवप्रीत सिंह और तिलक राज के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
केन्या में तीन लड़कियों को मुक्त कराया
एक अन्य मामले में विदेश मंत्रालय की शिकायत पर सीबीआई ने नौकरी का झांसा देकर लड़कियों को केन्या भेजने के आरोप में तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। भारतीय दूतावास ने केन्या के नैरोबी से तीन लड़कियों को मुक्त कराया है। इन्हें नौकरी का झांसा देकर मोमबासा ले जाया गया था, लेकिन वहां उनसे देह व्यापार कराया जाता था। इस मामले में केन्याई नागरिक शमा जावेद दीन, दिल्ली निवासी आर्यन और पंजाब के लुधियाना निवासी काला के खिलाफ केस दर्ज किया है।