फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Businessman Suresh Kedia kidnapped from Nepal has been recovered from Bihar

नेपाल से अगवा कारोबारी सुरेश केडिया को बिहार से मुक्त कराया

Mon, 30 May 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना
ब्यूरो/ अमर उजाला, पटना Updated Mon, 30 May 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Businessman Suresh Kedia kidnapped from Nepal has been recovered from Bihar
अपहरण - फोटो : Getty

नेपाल के दिग्गज कारोबारी और केडिया ग्रुप ऑफ कंपनीज के मालिक सुरेश केडिया को बिहार पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया है। बृहस्पतिवार को नेपाल के बीरगंज स्थित गढ़ी माई मंदिर से पूजा करके लौटते समय उनको अगवा कर लिया गया था। विशेष पुलिस टीम ने केडिया को मोतिहारी के कोटवा से मुक्त कराया। बताया जाता है कि उनका अपहरण सौ करोड़ की फिरौती के लिए जेल में बंद शातिर बबलू दुबे ने कराया था।

विज्ञापन


मोतिहारी के एसपी जितेंद्र राणा और बेतिया के एसपी विनय कुमार ने कड़ी पुलिसिंग कर 48 घंटों में अपहरण करने वाले गिरोह की कमर तोड़ दी। पुलिस ने मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल स्कॉर्पियो और खास मोबाइल को भी जब्त किया गया है।
विज्ञापन


बेतिया एसपी विनय कुमार ने बताया कि अभी और गिरफ्तारियां की जाएंगी। फिलहाल ऑपरेशन जारी है। फॉरेंसिक साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस की मानें, तो कारोबारी सुरेश केडिया के अपहरण मामले में मुख्य आरोपी समेत कई और लोगों को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। पुलिस सुरक्षा कारणों से नामों का खुलासा नहीं कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सौ करोड़ की फिरौती के लिए अपहरण

Businessman Suresh Kedia kidnapped from Nepal has been recovered from Bihar
डेमो पिक

 हालांकि सूत्रों का कहना है कि बक्सर जेल में बंद शातिर अपराधी बबलू दुबे ने सौ करोड़ की फिरौती के लिए नेपाल के बीरगंज से कारोबारी सुरेश केडिया का अपहरण कराया था। चुनाव से पहले दुबे को मोतिहारी से बक्सर जेल लाया गया था।

सुरेश केडिया का अपहरण बृहस्पतिवार देर शाम नेपाल के बीरगंज से उस समय कर लिया गया था, जब वह गढ़ी माई मंदिर से पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे। उन्हें जबरन गाड़ी से उतार लिया गया था। बेतिया के एसपी विनय कुमार ने बताया कि केडिया के अगवा होने के बाद से ही नेपाल पुलिस लगातार बिहार पुलिस के संपर्क में थी। रक्सौल से लूटी गई स्कॉर्पियो को भी इस अपहरण कांड से जोड़कर देखा जा रहा था, जिसे सुगौली पुलिस ने बरामद किया था।

मोतिहारी के एसपी जितेंद्र राणा ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच चल रही है। बरामद मोबाइल से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस गिरोह में भारत और नेपाल के कौन-कौन से लोग शामिल हैं। इधर, पटना में एडीजी (मुख्यालय) सुनील कुमार ने जानकारी दी है कि मामले में पुलिस लगातार कई जगह दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed