{"_id":"5d2d6d788ebc3e6ce8641ad0","slug":"bundles-of-kerala-university-answer-sheets-seize-from-the-house-of-accused-in-murder-attempt-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल व्यक्ति के घर से बरामद, राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल व्यक्ति के घर से बरामद, राज्यपाल ने मांगी रिपोर्ट
Tue, 16 Jul 2019 12:29 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 16 Jul 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
केरल विश्वविद्यालय
- फोटो : Social Media
केरल विश्वविद्यालय की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल और डॉर की सील एक व्यक्ति के घर से मिलने की बात सामने आई है। कहा जा रहा है कि शारीरिक शिक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल और डॉर यूनिवर्सिटी कॉलेज में हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी के घर से मिले हैं। इसको लेकर केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम ने विश्वविद्यालय के कुलपति से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
Kerala Governor P. Sathasivam: Sought report from Vice Chancellor, University of Kerala on the reported seizure of bundles of university answer sheets&seal of Dir, Physical Education from house of an accused in the murder attempt case in University College, Trivandrum. (File pic) pic.twitter.com/JxTrVPtEXS
— ANI (@ANI) July 16, 2019विज्ञापन
बता दें कि यूनिवर्सिटी कॉलेज में एसएफआई कार्यकर्ता अखिल पर हमला किया गया था। जिसका सोमवार को बीजेवाईएम और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने विरोध किया था। इस मामले में केरल पुलिस ने रविवार को हत्या के प्रयास के आरोप में एसएफआई के 8 सदस्यों के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन में पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प हुई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर काबू पाने के लिए पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन