{"_id":"57098f2b4f1c1bb32fc810c8","slug":"bullion-merchants-protest-against-excise-duty","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफा बाजार में लगे पोस्टर, ‘हमारी भूल कमल का फूल’","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सर्राफा बाजार में लगे पोस्टर, ‘हमारी भूल कमल का फूल’
ब्यूरो/अमर उजाला, झांसी
Updated Sun, 10 Apr 2016 04:59 AM IST
सार
- पोस्टर में कमल के फूल पर लगा क्रॉस चिह्न
- सर्राफा व्यापारियों के आंदोलन ने पकड़ा जोर
- पिछले दो मार्च से सर्राफा बाजार में पूर्ण बंदी
विज्ञापन
सर्राफा बाजार में लगे पोस्टर, ‘हमारी भूल कमल का फूल’
- फोटो : amar ujala bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्राफा व्यापारियों के आंदोलन ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। शनिवार को झांसी के सर्राफा व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों के शटर व दीवारों पर कमल के फूल पर क्रॉस चिह्न लगाया। वहीं, पोस्टर पर ही ‘हमारी भूल कमल का फूल’ एवं ‘न वोट-न सपोर्ट’ के स्लोगन लिखे हैं। यह पोस्टर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हैं।
उल्लेखनीय है कि एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी के विरोध में पिछले दो मार्च से सर्राफा बाजार पूर्ण बंदी पर है। हालांकि नव संवत्सर के उपलक्ष्य में सर्राफा बाजार को कई व्यापारियों ने शुक्रवार को तीन घंटे के लिए खोला था। वहीं, आंदोलन के क्रम में व्यापारियों ने शनिवार को पोस्टर अभियान चलाया और दुकानों के शटर, दीवारों एवं टैक्सी-टेंपो पर यह पोस्टर लगाए। इस दौरान व्यापारियों ने धरना दिया तथा बाजार बंद रखा।
वहीं, कुछ व्यापारियों के मुताबिक बाजार बंदी को लेकर शुक्रवार की रात में सर्राफा व्यापारियों की सामूहिक बैठक हुई थी, जिसमें विभिन्न राज्यों में जारी आंदोलन व बाजार बंदी का हवाला देते हुए वरिष्ठ व्यापारियों ने महानगर में आंदोलन को गति देने एवं बाजार को पूर्णत: बंद करने आह्वान किया था, जिसे सर्व सम्मति से माना गया।
विज्ञापन
भाजपा के महानगर अध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने कहा कि व्यापारियों को भड़काया जा रहा है। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी के नेता इस मामले को तूल देने में लगे हुए हैं। व्यापारियों को एक्साइज ड्यूटी को लेकर भ्रमित किया जा रहा है। भाजपा व्यापारियों की हितैषी थी और हमेशा रहेगी।