फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bulli Bai case: App creator sought photos of 100 famous women for `auction', say police

बुल्ली बाई, सुल्ली डील्स: आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, नीरज ने 100 मशहूर महिलाओं के फोटो मांगे थे

Wed, 09 Mar 2022 10:40 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/मुंबई Published by: Amit Mandal Updated Wed, 09 Mar 2022 10:40 PM IST
सार

असम में जोरहाट के दिगंबर इलाके के रहने वाले और बीटेक की पढ़ाई कर रहे नीरज बिश्नोई को 6 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
Bulli Bai case: App creator sought photos of 100 famous women for `auction', say police
नीरज बिश्नोई - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुंबई पुलिस ने अपने आरोप पत्र में कहा है कि बुल्ली बाई ऐप बनाने वाले नीरज बिश्नोई ने एक सह-आरोपी को 100 प्रसिद्ध गैर-भाजपा मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें भेजने के लिए कहा था। शहर की पुलिस की साइबर सेल ने पिछले हफ्ते यहां उपनगरीय बांद्रा मजिस्ट्रेट की अदालत में 2,000 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया। इसकी कॉपी बुधवार को उपलब्ध करा दी गई। पुलिस इस मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

विज्ञापन


दो आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट 
वहीं, आभासी दुनिया में समुदाय विशेष की महिलाओं की बोली लगाने वाले सुल्ली डील्स और बुल्ली बाई मोबाइल एप चलाने के आरोपियों ओंकारेश्वर ठाकुर और नीरज बिश्नोई के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट के चीफ मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट (सीएमएम) के समक्ष आरोप पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुल्ली डील्स एप बनाने वाले ओंकारेश्वर ठाकुर को दिल्ली पुलिस ने इस साल 8 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए, 153बी, 354ए(3) और आईटी एक्ट की धारा 66 व 67 के तहत आरोप लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


असम में जोरहाट के दिगंबर इलाके के रहने वाले और बीटेक की पढ़ाई कर रहे नीरज बिश्नोई को 6 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 153ए, 153बी, 354ए, 509 व आईटी एक्ट की धारा 66 व 67 के तहत आरोप लगाए गए हैं। दोनों के खिलाफ सीएमएम की अदालत में 4 मार्च को आरोप पत्र दाखिल किए गए थे। गिरफ्तारी के बाद से ही दोनों न्यायिक हिरासत में हैं। इन दोनों ने अपनी करतूत को अंजाम देने के लिए गिटहब प्लेटफॉर्म की मदद ली थी।


दिल्ली पुलिस ने मामले में लिया था स्वत: संज्ञान
पिछले साल जुलाई माह में सुल्ली डील एप का मामला सामने आया तो सनसनी फैल गई थी। दिल्ली पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेकर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की थी। कई महीने जांच के बाद पुलिस ने असम के जोरहाट से इस मामले के साजिशकर्ता नीरज बिश्नोई को गिरफ्तार किया था। आगे की जांच में पता चला कि बुल्ली बाई एप का साजिशकर्ता भी वही है और इंटरनेट पर चैट रूम के जरिये ओंकारेश्वर ठाकुर के साथ संपर्क में था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed