फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bulli Bai app case: judicial custody of first accused Vishal Jha end today, court will decide further action

Bulli Bai app case: पहले आरोपी विशाल झा की न्यायिक हिरासत आज होगी खत्म, कोर्ट तय कर सकता है आगे की कार्रवाई

Mon, 24 Jan 2022 07:54 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Jan 2022 07:54 AM IST
सार

कोर्ट ने पिछले सप्ताह ही तीनों आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने कोर्ट में बताया था कि उसे तीनों आरोपियों के खिलाफ सुल्ली डील्स मामले में भी शामिल होने के सबूत मिले हैं। 
 

विज्ञापन
Bulli Bai app case: judicial custody of first accused Vishal Jha end today, court will decide further action
Bulli Bai App Case - फोटो : एएनआई

विस्तार

बुल्ली बाई एप केस के सबसे पहले गिरफ्तार हुए आरोपी विशाल झा की न्यायिक हिरासत आज पूरी हो रही है। इसके बाद कोर्ट विशाल झा पर आगे की कार्रवाई कर सकता है। विशाल झा को अन्य दो आरोपी श्वेता सिंह व मयंक रावत के साथ न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इन सभी पर बुल्ली बाई एप के माध्यम से मुस्लिम महिलाओं को टारगेट करने व उनकी तस्वीर लगाकर उन्हें बदनाम करने का आरोप है। 

विज्ञापन


कोर्ट ने रद्द कर दी थी जमानत याचिका
इससे पहले पिछले सप्ताह ही कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए विशाल झा की जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि इस तरह का मामला एक विशेष समुदाय की महिलाओं को सीधे टारगेट करना व उनकी गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का है। मामले में पुलिस ने भी तीनों आरोपियों की जमानत याचिका को खारिज करने की मांग की थी, पुलिस ने कहा था कि उन्हें सुल्ली डील्स मामले में भी तीनों के शामिल होने के सबूत मिले हैं।  

विज्ञापन


10 जनवरी को भेजा गया था न्यायिक हिसारत में 
21 वर्षीय विशाल झा एक इंजीनियरिंग का छात्र है। उसे 10 जनवरी को न्यायिक हिरासत में भेज गया था, जहां वह कोरोना संक्रमित मिला था। इसके बाद उसे आइसोलेट कर दिया गया था। इसके अलावा अन्य दो आरोपियों को श्वेता सिंह व मयंक रावत को 28 जनवरी तक 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed