{"_id":"59cf79634f1c1bab538b50ae","slug":"bullet-train-project-will-be-demonetisation-like-move-says-p-chidambaram","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम का सरकार पर तंज, कहा- नोटबंदी की तरह सबको खत्म करती हुई जाएगी बुलेट ट्रेन","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
चिदंबरम का सरकार पर तंज, कहा- नोटबंदी की तरह सबको खत्म करती हुई जाएगी बुलेट ट्रेन
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 30 Sep 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन पर मची भगदड़ में हुई 23 लोगों की मौत के बाद पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने मोदी सरकार पर तंज कसा है। पी. चिदंबरम ने बुलेट ट्रेन के बहाने केंद्र सरकार को घेरा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को बुलेट ट्रेन की आलोचना करते हुए कहा कि यह नोटबंदी जैसी है। यह अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को खत्म करते हुए जाएगी। उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन सुरक्षा समेत सभी चीजों को समाप्त कर देगी।
मुंबई के एलफिंस्टन स्टेशन पर भगदड़ के चलते 22 लोगों की मौत होने के अगले दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चिदंबरम ने टिप्पणी की। ट्वीट उन्होंने कहा, 'बुलेट ट्रेन नोटबंदी जैसी होगी।
विज्ञापन
यह सुरक्षा समेत सभी चीजों को खत्म कर देगी।Ó उन्होंने कहा, रेलवे को सुरक्षा, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाओं पर खर्च करना चाहिए, न कि बुलेट ट्रेन पर।
चिदंबरम ने कहा कि मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन सामान्य लोगों के लिए नहीं होगी, यह हाईक्लास लोगों की अहंकार की यात्रा होगी।
गौरतलब है कि 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के साथ मिलकर इस मेट्रो परियोजना का शिलान्यास किया था।