{"_id":"5d1620f18ebc3e3cb16c7185","slug":"bullet-train-project-24-trains-to-be-bought-from-japan-india-will-assemble-6","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट ट्रेन: जापान से खरीदी जाएंगी 24 ट्रेनें, इनमें से 6 भारत में होंगी असेंबल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बुलेट ट्रेन: जापान से खरीदी जाएंगी 24 ट्रेनें, इनमें से 6 भारत में होंगी असेंबल
Sat, 29 Jun 2019 01:35 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:35 AM IST
विज्ञापन
बुलेट ट्रेन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने रेल मंत्रालय की एक योजना का जिक्र करते हुए बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल परियोजना के लिए जापान से 24 बुलेट ट्रेन खरीदी जाएंगी। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में ये जानकारी दी। राष्ट्रीय हाई स्पीड रेल कार्पोरेशन लि. और जापान के बीच एक हस्ताक्षरित समझौता है।
विज्ञापन
इस ज्ञापन के मुताबिक मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खरीदी जाने वाली 24 रेलगाड़ियों में से छह को भारत में असेंबल किया जाना है। गोयल ने बताया कि इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 1.08 लाख करोड़ रुपये है। इसमें से 81 प्रतिशत लागत का वित्त पोषण जापान इंटरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जीका) के माध्यम से किया जाएगा। इस काम को 2023 में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
बता दें कि बुलेट ट्रेन परियोजना को लेकर जमीन अधिग्रहण का पेच अब भी फंसा हुआ है। हाल ही में राष्ट्रीय हाई स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनएचएसआरसीएल) की नई जानकारी सामने आई है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया था कि अब तक आवश्यक 1,380 हेक्टेयर भूमि में से सिर्फ 39 प्रतिशत भूमि का अधिग्रहण हो पाया है। एनएचएसआरसीएल के मुताबिक अब तक मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए महाराष्ट्र और गुजरात में आवश्यक 1,387 हेक्टेयर भूमि में से 537 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण ही हो सका है।
विज्ञापन