{"_id":"58716f904f1c1bbf1115853a","slug":"budget-session-of-parliament-starting-from-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
31 जनवरी से शुरू होगा संसद का बजट सत्र
एजेंसी/नई दिल्ली
Updated Sun, 08 Jan 2017 04:15 AM IST
विज्ञापन
संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होगा। इसके एक दिन बाद यानी 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जा सकता है। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राज्यसभा का सत्र 31 जनवरी को बुलाया है। लोकसभा का सत्र बुलाने के लिए लोकसभा सचिवालय की ओर से ऐसी ही अधिसूचना जारी की जाएगी।
विज्ञापन
संसद का सत्र दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन से शुरू होगा, जिसे राष्ट्रपति संबोधित करेंगे। इसी दिन बजट पूर्व आर्थिक सर्वे पेश किया जाए। इस बार रेल बजट अलग से पेश नहीं होगा क्योंकि अब इसे आम बजट का ही हिस्सा बना दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि विपक्ष ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले बजट पेश किए जाने का विरोध किा था। विपक्षी दलों का कहना था कि बजट में लोकलुभावन घोषणाएं हो सकती हैं और इनसे मतदाताओं को प्रभावित किया जा सकता है। विपक्षी दलों ने चुनाव आयोग में इस संबंध में याचिका दायर की थी, जिसने कैबिनेट सेक्रेटी पी के सिन्हा को जवाब देने को कहा था।
विज्ञापन