Parliament Session 2021 LIVE: शुरू हुई राज्यसभा की कार्यवाही
संसद का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। एक फरवरी को संसद में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया जाएगा। दो हिस्सों में चलने वाला यह सत्र 8 अप्रैल तक चलेगा। 15 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र के पहले चरण की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से हुई। उन्होंने सरकार की नीतियों से लेकर गलवां घाटी में शहीद हुए भारतीय जवानों और दिल्ली में हुई हिंसा तक का जिक्र किया। वहीं कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध किया। आरएलपी सांसद हनुमान बेनिवाल ने अभिभाषण के दौरान नारेबाजी की और प्लाकार्ड दिखाए। वहीं विपक्ष के राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने पर सत्तारूढ़ भाजपा ने नाराजगी जताई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष द्वारा अभिभाषण का बहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस ये किस तरह की परंपरा की स्थापना कर रही है। इसके अलावा लोकसभा के सत्र को एक फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। यहां पढ़ें इससे जुड़े सभी अपडेट्स-
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
राज्यसभा की कार्यवाही हुई शुरू
राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है।Proceedings of the House begin in Rajya Sabha.#BudgetSession2021 pic.twitter.com/k9dHvAmYGB
— ANI (@ANI) January 29, 2021
एक फरवरी तक के लिए स्थगित हुई लोकसभा
लोकसभा एक फरवरी सोमवार को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।Lok Sabha adjourned till 11am on Monday, February 1.
— ANI (@ANI) January 29, 2021
रविशंकर ने पूछा- ये किस परंपरा की स्थापना कर रहे हैं
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'राष्ट्रपति राजनीतिक मतभेदों से ऊपर हैं। वह संवैधानिक प्रमुख हैं। उनके संबोधन का सम्मान करना लोकतंत्र का स्वस्थ अभ्यास है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस, जिसने इस देश पर 50 साल तक शासन किया, ने इसका बहिष्कार किया। वे किस परंपरा की स्थापना कर रहे हैं?'President is above political differences. He's Constitutional Head. Respecting him in his Address is healthy practice of democracy. Unfortunate that Oppn, especially Congress who governed this country for 50 yrs, boycotted it. What tradition are they establishing?: RS Prasad, BJP pic.twitter.com/GlmSrKZjrY
— ANI (@ANI) January 29, 2021
राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'आज का बजट सत्र राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ, लेकिन यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूरे विपक्ष ने इसका बहिष्कार किया। कांग्रेस सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान संसद में नारेबाजी की, यह बहुत पीड़ादायक है। कांग्रेस नीत संप्रग सरकार में कई 'घोटालों' के बावजूद, भाजपा ने कभी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार नहीं किया।'Today's Budget Session commenced with President's address, but it is really unfortunate that the entire Opposition boycotted it: Union Minister Ravi Shankar Prasad (File photo) pic.twitter.com/EyM05KyfiW
— ANI (@ANI) January 29, 2021
राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करना उनका अपमान करना नहीं
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का मतलब उनका अपमान करना नहीं है। हम किसानों के साथ खड़े हैं और मांग कर रहे हैं कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। अभिभाषण के बहिष्कार के पीछे हमारा सबसे बड़ा कारण यही था। जब संसद में धन्यवाद प्रस्ताव और चर्चा होगी तो हम बहस करेंगे।'Boycotting President's Address doesn't mean insulting him. We're standing with farmers & demanding that farm laws be taken back. It's our biggest reason behind boycotting the Address. We'll debate when there is a Motion of Thanks and debate: Adhir Ranjan Chowdhury, Congress MP pic.twitter.com/LSJ9KLEt04
— ANI (@ANI) January 29, 2021
हमने राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध किया
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, 'कृषि कानूनों को निरस्त किया जाना चाहिए। हमने राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध किया और किसानों के समर्थन में नारे लगाए। हमें सेंट्रल हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी, इसलिए हमने इसके गेट पर नारे लगाए। किसानों को देशद्रोही कहा जा रहा है। इसलिए, हमने संबोधन का बहिष्कार किया।'Farm laws should be repealed. We protested against the President's Address & raised slogans in support of farmers. We were not allowed inside the Central Hall, so we raised slogans at its gate. Farmers are being called traitors. So, we boycotted the Address: Sanjay Singh, AAP MP pic.twitter.com/0jG8bIvYhK
— ANI (@ANI) January 29, 2021
तीन बजे शुरू होगी राज्यसभा
राज्यसभा आज दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। संसद के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 पेश किया जाएगा।Rajya Sabha will resume at 3 pm today; Economic Survey 2020-21 to be tabled at the Parliament today.
— ANI (@ANI) January 29, 2021
आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया राष्ट्रपति अभिभाषण का विरोध
राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज संसद में राष्ट्रपति रामनांथ कोविंद के अभिभाषण के दौरान तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी की और प्लाकार्ड दिखाया।Delhi: Rashtriya Loktantrik Party (RLP) MP Hanuman Beniwal showed a placard and raised slogans, demanding the repeal of the three farm laws, during the President's Address in the Parliament today.
— ANI (@ANI) January 29, 2021
(Source: Hanuman Beniwal) pic.twitter.com/bnsMH9byoT
संसद से रवाना हुए राष्ट्रपति कोविंद
संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद भवन से रवाना हो गए हैं। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके साथ हैं।Delhi: President Ram Nath Kovind leaves from the Parliament House after his Address at the joint session of the Parliament concludes. Vice President M Venkaiah Naidu and Prime Minister Narendra Modi also with him.#BudgetSession pic.twitter.com/m7CoX0hLjn
— ANI (@ANI) January 29, 2021
मेरी सरकार ने दिखाया है कि नीयत साफ हो, इरादे बुलंद हों तो बदलाव लाया जा सकता है
- गरीब की मृत्यु के बाद उसके परिवार के पास एक संबल रहे, इसलिए सिर्फ 90 पैसा प्रतिदिन के प्रीमियम पर लगभग साढ़े 9 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जोड़ा गया। मिशन इंद्रधनुष के तहत साढ़े 3 करोड़ से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया गया।
- दुर्घटना की स्थिति में गरीब परिवार को दर-दर न भटकना पड़े इसके लिए सिर्फ एक रुपए महीना के प्रीमियम पर 21 करोड़ से अधिक गरीबों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा गया। गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल कम हो, इसके लिए 36 करोड़ से ज्यादा सस्ते एलईडी बल्ब वितरित किए गए।
- मेरी सरकार ने दिखाया है कि नीयत साफ हो, इरादे बुलंद हों तो बदलाव लाया जा सकता है। इन वर्षों में मेरी सरकार ने जितने लोगों के जीवन को छुआ है, वह अभूतपूर्व है। हर गरीब का घर रौशन हो, इसके लिए ढाई करोड़ से अधिक बिजली कनेक्शन निशुल्क दिए गए।
- पिछले कुछ वर्षों में देश ने अनेक ऐसे काम कर दिखाए हैं जिनको कभी बहुत कठिन माना जाता था: आर्टिकल 370 के प्रावधानों के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों को नए अधिकार मिले हैं। उच्चतम न्यायालय के फैसले के उपरांत भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। जिस डीबबीटी को नजरअंदाज किया जा रहा था, उसी की मदद से पिछले 6 साल में 13 लाख करोड़ रुपए से अधिक धनराशि लाभार्थियों को ट्रांसफर की गई है। कभी हमारे यहां सिर्फ 2 मोबाइल फैक्ट्रियां थीं। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है।