फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Parliament Session 2021 LIVE: शुरू हुई राज्यसभा की कार्यवाही

Fri, 29 Jan 2021 03:21 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्नेहा बलूनी Updated Fri, 29 Jan 2021 03:21 PM IST
खास बातें

संसद का बजट सत्र शुक्रवार से शुरू हो गया है। एक फरवरी को संसद में वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश किया जाएगा। दो हिस्सों में चलने वाला यह सत्र 8 अप्रैल तक चलेगा। 15 फरवरी तक चलने वाले इस सत्र के पहले चरण की शुरुआत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण से हुई। उन्होंने सरकार की नीतियों से लेकर गलवां घाटी में शहीद हुए भारतीय जवानों और दिल्ली में हुई हिंसा तक का जिक्र किया। वहीं कांग्रेस सहित पूरे विपक्ष ने राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध किया। आरएलपी सांसद हनुमान बेनिवाल ने अभिभाषण के दौरान नारेबाजी की और प्लाकार्ड दिखाए। वहीं विपक्ष के राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने पर सत्तारूढ़ भाजपा ने नाराजगी जताई है। पार्टी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि विपक्ष द्वारा अभिभाषण का बहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस ये किस तरह की परंपरा की स्थापना कर रही है। इसके अलावा लोकसभा के सत्र को एक फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अब राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। यहां पढ़ें इससे जुड़े सभी अपडेट्स-

विज्ञापन
Parliament Budget Session 2021 LIVE Ram Nath Kovind Speech Today News Updates in Hindi : loksabh rajyasabha modi govt congress opposition president pm modi farmers law covid
रविशंकर प्रसाद - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:19 PM, 29-Jan-2021

राज्यसभा की कार्यवाही हुई शुरू

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है।


 
01:33 PM, 29-Jan-2021

एक फरवरी तक के लिए स्थगित हुई लोकसभा

लोकसभा एक फरवरी सोमवार को सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
 
 
विज्ञापन
01:32 PM, 29-Jan-2021

रविशंकर ने पूछा- ये किस परंपरा की स्थापना कर रहे हैं

भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'राष्ट्रपति राजनीतिक मतभेदों से ऊपर हैं। वह संवैधानिक प्रमुख हैं। उनके संबोधन का सम्मान करना लोकतंत्र का स्वस्थ अभ्यास है। दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष, विशेष रूप से कांग्रेस, जिसने इस देश पर 50 साल तक शासन किया, ने इसका बहिष्कार किया। वे किस परंपरा की स्थापना कर रहे हैं?'
 
 
01:14 PM, 29-Jan-2021

राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करना दुर्भाग्यपूर्ण

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'आज का बजट सत्र राष्ट्रपति के अभिभाषण के साथ शुरू हुआ, लेकिन यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि पूरे विपक्ष ने इसका बहिष्कार किया। कांग्रेस सांसदों ने राष्ट्रपति के अभिभाषण के दौरान संसद में नारेबाजी की, यह बहुत पीड़ादायक है। कांग्रेस नीत संप्रग सरकार में कई 'घोटालों' के बावजूद, भाजपा ने कभी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार नहीं किया।'
 
 
12:56 PM, 29-Jan-2021

राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करना उनका अपमान करना नहीं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करने का मतलब उनका अपमान करना नहीं है। हम किसानों के साथ खड़े हैं और मांग कर रहे हैं कि कृषि कानूनों को वापस लिया जाए। अभिभाषण के बहिष्कार के पीछे हमारा सबसे बड़ा कारण यही था। जब संसद में धन्यवाद प्रस्ताव और चर्चा होगी तो हम बहस करेंगे।'
 
 
12:49 PM, 29-Jan-2021

हमने राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध किया

आप सांसद संजय सिंह ने कहा, 'कृषि कानूनों को निरस्त किया जाना चाहिए। हमने राष्ट्रपति के अभिभाषण का विरोध किया और किसानों के समर्थन में नारे लगाए। हमें सेंट्रल हॉल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई थी, इसलिए हमने इसके गेट पर नारे लगाए। किसानों को देशद्रोही कहा जा रहा है। इसलिए, हमने संबोधन का बहिष्कार किया।'
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
12:46 PM, 29-Jan-2021

तीन बजे शुरू होगी राज्यसभा

राज्यसभा आज दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। संसद के पटल पर आर्थिक सर्वेक्षण 2020-21 पेश किया जाएगा।
 

 
12:42 PM, 29-Jan-2021

आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने किया राष्ट्रपति अभिभाषण का विरोध

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज संसद में राष्ट्रपति रामनांथ कोविंद के अभिभाषण के दौरान तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर नारेबाजी की और प्लाकार्ड दिखाया।
 
12:40 PM, 29-Jan-2021

संसद से रवाना हुए राष्ट्रपति कोविंद

संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद भवन से रवाना हो गए हैं। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनके साथ हैं।
 
 
12:02 PM, 29-Jan-2021

मेरी सरकार ने दिखाया है कि नीयत साफ हो, इरादे बुलंद हों तो बदलाव लाया जा सकता है

  • गरीब की मृत्यु के बाद उसके परिवार के पास एक संबल रहे, इसलिए सिर्फ 90 पैसा प्रतिदिन के प्रीमियम पर लगभग साढ़े 9 करोड़ लोगों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से जोड़ा गया। मिशन इंद्रधनुष के तहत साढ़े 3 करोड़ से अधिक बच्चों का टीकाकरण किया गया।
  • दुर्घटना की स्थिति में गरीब परिवार को दर-दर न भटकना पड़े इसके लिए सिर्फ एक रुपए महीना के प्रीमियम पर 21 करोड़ से अधिक गरीबों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़ा गया। गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल कम हो, इसके लिए 36 करोड़ से ज्यादा सस्ते एलईडी बल्ब वितरित किए गए।
  • मेरी सरकार ने दिखाया है कि नीयत साफ हो, इरादे बुलंद हों तो बदलाव लाया जा सकता है। इन वर्षों में मेरी सरकार ने जितने लोगों के जीवन को छुआ है, वह अभूतपूर्व है। हर गरीब का घर रौशन हो, इसके लिए ढाई करोड़ से अधिक बिजली कनेक्शन निशुल्क दिए गए।
  • पिछले कुछ वर्षों में देश ने अनेक ऐसे काम कर दिखाए हैं जिनको कभी बहुत कठिन माना जाता था: आर्टिकल 370 के प्रावधानों के हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के लोगों को नए अधिकार मिले हैं। उच्चतम न्यायालय के फैसले के उपरांत भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो चुका है। जिस डीबबीटी को नजरअंदाज किया जा रहा था, उसी की मदद से पिछले 6 साल में 13 लाख करोड़ रुपए से अधिक धनराशि लाभार्थियों को ट्रांसफर की गई है। कभी हमारे यहां सिर्फ 2 मोबाइल फैक्ट्रियां थीं। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता देश है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed