Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Budget 2024: Ram dominates budget session, PM Modi also starts with Ram-Ram

Budget 2024: बजट सत्र में भी छाए राम, पीएम मोदी ने भी की राम-राम से शुरुआत

Wed, 31 Jan 2024 02:26 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:26 PM IST
सार

Budget 2024: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन में भी राम को जगह मिली। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण का सपना सदियों से देखा जा रहा था, लेकिन उनकी सरकार (नरेंद्र मोदी सरकार) के कार्यकाल में इस सपने को पूरा किया जा सका।

विज्ञापन
Budget 2024: Ram dominates budget session, PM Modi also starts with Ram-Ram
संसद में बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

भगवान राम भाजपा सरकार की राजनीति के केंद्र में भी आते हुए दिखाई दे रहे हैं। 31 जनवरी को बजट सत्र की शुरुआत के पहले जब प्रधानमंत्री ने मीडिया से बात की, उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत 'राम-राम' से की। यह संकेत यह समझने के लिए पर्याप्त है कि सरकार राम के मुद्दे को बजट सत्र में जमकर भुनाएगी। राम केंद्रित पर्यटन को बढ़ावा देकर वह लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना भी पेश कर सकती है। इससे पीएम मोदी की चुनावी नाव को पार लगाने में भी मदद मिल सकती है। 

विज्ञापन


संसद सत्र की शुरुआत में जब सभी सांसद सदन में पहुंचे, तब भी पूरा सदन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। सांसदों ने एक दूसरे को राम-राम कहकर अभिवादन किया। इस समय भी भाजपा देश के कोने-कोने से राम भक्तों को अयोध्या ले जाकर उन्हें भगवान राम के दर्शन करा रही है। इससे लोगों में भाजपा के प्रति भावनाएं बेहतर हो सकती हैं जिसका उसे चुनावी लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने बताया सदियों का सपना पूरा हुआ
बाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन में भी राम को जगह मिली। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण का सपना सदियों से देखा जा रहा था, लेकिन उनकी सरकार (नरेंद्र मोदी सरकार) के कार्यकाल में इस सपने को पूरा किया जा सका। राष्ट्रपति के संबोधन में राम के मुद्दे के आने से ही यह साफ हो गया है कि अंतरिम बजट के साथ-साथ मुख्य बजट में भी इसका महत्त्व बना रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्म सम्मान के साथ रोजगार-अर्थव्यवस्था को बेहतर करने की नीति 
कम से कम निवेश करके सबसे ज्यादा लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में पर्यटन को सबसे उपयुक्त क्षेत्र माना जाता है। चूंकि, केंद्र सरकार के साथ-साथ यूपी सरकार के सामने भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने की चुनौती बनी हुई है, सरकार राम से जुड़े पर्यटन केंद्रों को विकसित कर रोजगार को बढ़ावा देने की नीति जारी रह सकती है। 


एक सप्ताह के अंदर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार भी बजट पेश करने वाली है। माना जा रहा है कि यूपी सरकार के बजट में भी राम केंद्रित पर्यटन केंद्रों को विकसित करने की नई योजना पेश कर लोगों को लुभाने की कोशिश कर सकती है। इसके पहले ही राम वन गमन पथ को विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। मूलभूत ढांचे को विकसित करने की नई योजनाएं पेश कर सरकार इन योजनाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed