{"_id":"63daefb698a9b758750cb9ea","slug":"budget-2023-railway-will-run-hydrogen-train-vande-metro-also-run-starting-on-kalka-shimla-route-by-december-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hydrogen Train: हाइड्रोजन ट्रेन चलाएगा रेलवे, वंदे मेट्रो भी दौड़ेगी, कालका-शिमला रूट पर दिसंबर तक शुरुआत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Hydrogen Train: हाइड्रोजन ट्रेन चलाएगा रेलवे, वंदे मेट्रो भी दौड़ेगी, कालका-शिमला रूट पर दिसंबर तक शुरुआत
Thu, 02 Feb 2023 04:33 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 02 Feb 2023 04:33 AM IST
सार
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे को अब तक के सर्वाधिक बजट आवंटन से वंदे भारत ट्रेन निर्माण को गति मिलेगी। बुलेट ट्रेन योजना के साथ वंदे मेट्रो भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन 60-65 किमी के दायरे में चलेगी।
विज्ञापन
हाइड्रोजन ट्रेन।
- फोटो : For Reference Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वंदे भारत की तर्ज पर बड़े शहरों में छोटी दूरी कम समय में तय करने के लिए वंदे मेट्रो रफ्तार भरेगी। वंदे मेट्रो यात्रियों को विश्वस्तरीय शटल ट्रेन का अहसास कराएगी। रेलवे इस साल इसकी अवधारणा और डिजाइन तैयार करेगा। अगले साल से ये ट्रेनें फर्राटा भरेंगी। यही नहीं, पर्यावरण का ध्यान रखते हुए रेलवे इस साल दिसंबर तक हाइड्रोजन ट्रेन का परिचालन शुरू करेगा। यह प्रदूषण मुक्त सफर मुहैया कराएगा।
विज्ञापन
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि रेलवे को अब तक के सर्वाधिक बजट आवंटन से वंदे भारत ट्रेन निर्माण को गति मिलेगी। बुलेट ट्रेन योजना के साथ वंदे मेट्रो भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन 60-65 किमी के दायरे में चलेगी। कोशिश होगी कि अगले साल ऐसी ट्रेन चला दी जाए।
विज्ञापन
अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट लगेंगे : रेलवे देश में अल्ट्रा मेगा सोलर प्लांट भी लगाएगा। आर्थिक व सामाजिक गलियारे के निर्माण का भी खाका तैयार किया है। इसके तहत ऊर्जा गलियारा, सागरमाला, सीमेंट और जनजातीय गलियारा बनेगा। भारत दुनिया का प्रगति इंजन बनेगा। 1275 रेलवे स्टेशनाें पर आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि प्रतिदिन ढाई करोड़ यात्रियों को सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
हर हफ्ते दो वंदे भारत ट्रेन के निर्माण की तैयारी
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन अब न केवल चेन्नई रेल कोच फैक्टरी में बनेगी, बल्कि हरियाणा के सोनीपत रेल कोच फैक्टरी में भी तैयार की जाएगी। महाराष्ट्र के लातूर और उत्तर प्रदेश के रायबरेली कोच फैक्टरी में भी निर्माण किया जाएगा, ताकि हर सप्ताह दो वंदे भारत ट्रेन का निर्माण किया जा सके।